पहले चार महीनों में चीन के विदेशी व्यापार में दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रही

पहले चार महीनों में चीन के विदेशी व्यापार में दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रही
चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो द्वारा 9 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के पहले चार महीनों में चीन के कुल आयात और निर्यात का मूल्य 162 खरब 30 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.9 प्रतिशत अधिक है।

बीजिंग, 9 मई (आईएएनएस)। चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो द्वारा 9 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के पहले चार महीनों में चीन के कुल आयात और निर्यात का मूल्य 162 खरब 30 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.9 प्रतिशत अधिक है।

संचयी वृद्धि दर लगभग पहली तिमाही के समान ही रही। केवल अप्रैल में, आयात और निर्यात का मूल्य 43 खरब 80 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.2 प्रतिशत अधिक है और पिछले महीने से 5 प्रतिशत अधिक है।

चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो के सांख्यिकी और विश्लेषण विभाग के निदेशक लू डालियांग ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से ही विभिन्न क्षेत्रों और विभागों ने व्यापक उपाय किए हैं, और चीन के विदेशी व्यापार ने एक मजबूत शुरुआत की है, जो आयात और निर्यात के लचीलेपन और जीवंतता को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है।

विशेष रूप से, पहले चार महीनों में चीन का निर्यात 93 खरब 30 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 11.3 फीसदी की वृद्धि है। उच्च तकनीक और उच्च मूल्य वर्धित विद्युत-यांत्रिक उत्पादों ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई, जिनके निर्यात में पिछले वर्ष की समान अवधि से 17.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो चीन के कुल निर्यात का 63.5 प्रतिशत है, और पिछले वर्ष की इसी अवधि से 3.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

इस बीच, घरेलू मांग में निरंतर वृद्धि के कारण आयात में दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रही है। चीन के विदेशी व्यापार में निजी उद्यम सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। आसियान चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना हुआ है। शून्य-शुल्क उपायों ने चीन-अफ्रीका व्यापार को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 10:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story