पेइचिंग में च्यांग त्सेमिन के जीवन और विचारों पर संगोष्ठी
बीजिंग, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चीन में दिवंगत नेता च्यांग त्सेमिन की 100वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को उनके जीवन और विचारों पर तीन दिवसीय संगोष्ठी शुरू हुई।
उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के सचिवालय के सदस्य थ्साई छी ने नए युग की परिस्थितियों के अनुरूप त्रि-प्रतिनिधित्व सिद्धांत पर गहन अध्ययन करने का आह्वान किया।
अगस्त 1926 में जन्मे च्यांग त्सेमिन वर्ष 1989 में सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव चुने गए थे। वे पार्टी के केंद्रीय सामूहिक नेतृत्व की तीसरी पीढ़ी के प्रमुख व्यक्ति और त्रि-प्रतिनिधित्व सिद्धांत के प्रमुख संस्थापक थे। उनका निधन 2022 में 96 वर्ष की आयु में हो गया।
अपने संबोधन में थ्साई छी ने पार्टी के समग्र नेतृत्व को बनाए रखने और सीपीसी केंद्रीय समिति के केंद्रीकृत तथा एकीकृत नेतृत्व का हमेशा पालन करने की समझ को मजबूत करने पर जोर दिया।
उन्होंने मार्क्सवाद को चीनी संदर्भ और समय की जरूरतों के अनुरूप ढालने तथा चीनी आधुनिकीकरण के जरिए एक महान देश के निर्माण और सभी मोर्चों पर राष्ट्रीय पुनरुत्थान की दिशा में आगे बढ़ने के महत्व पर भी जोर दिया।
इसके अलावा, थ्साई छी ने उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूती से आगे बढ़ाने, समाजवादी संस्कृति को फलने-फूलने में मदद करने के लिए मजबूत सांस्कृतिक विश्वास कायम करने, मानवता के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण और पूर्ण तथा कठोर पार्टी स्वशासन को मजबूत करने के प्रयासों का आह्वान किया।
सोमवार से बुधवार तक चलने वाली इस संगोष्ठी में करीब 500 अधिकारी, विद्वान और अन्य प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Aug 2026 10:34 PM IST












