पिछले आठ महीनों में चीन में प्रमुख औद्योगिक उद्यमों के मुनाफे में 15.7 प्रतिशत की वृद्धि

पिछले आठ महीनों में चीन में प्रमुख औद्योगिक उद्यमों के मुनाफे में 15.7 प्रतिशत की वृद्धि
चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त तक चीन में प्रमुख औद्योगिक उद्यमों का कुल लाभ 52 खरब 71 अरब 98 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 15.7 प्रतिशत की वृद्धि है।

बीजिंग, 28 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त तक चीन में प्रमुख औद्योगिक उद्यमों का कुल लाभ 52 खरब 71 अरब 98 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 15.7 प्रतिशत की वृद्धि है।

तीन प्रमुख क्षेत्रों को देखें तो, जनवरी से अगस्त तक खनन उद्योग के मुनाफे में 35.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, विनिर्माण उद्योग के मुनाफे में 17.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि बिजली, ताप, गैस और जल के उत्पादन और आपूर्ति में मुनाफे में 12.0 प्रतिशत की कमी आई।

अगस्त में, पिछले वर्ष की इसी अवधि के उच्च आधार से प्रभावित होकर, प्रमुख औद्योगिक उद्यमों की लाभ वृद्धि दर धीमी हो गई और इसमें वार्षिक आधार पर 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इसके साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग ने लाभ वृद्धि को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा दिया है। उच्च तकनीक विनिर्माण की अग्रणी भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

जनवरी से अगस्त तक, प्रमुख औद्योगिक उद्यमों का परिचालन लाभ मार्जिन 5.66 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 0.44 प्रतिशत अंक अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Sept 2026 8:54 PM IST

Tags

Next Story