पिता डब्बू मलिक ने बताई अमाल मिलका के बिग बॉस शो में जाने की पूरी कहानी

पिता डब्बू मलिक ने बताई अमाल मिलका के बिग बॉस शो में जाने की पूरी कहानी
सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का समापन हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी सुर्खियों में बने हुए हैं। खासतौर पर संगीतकार अमाल मिलका का नाम चर्चा में रहता है। शो में अमाल ने 105 दिन बिताए थे। इस दौरान वे दो बार कप्तान भी बने और अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया था।

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का समापन हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी सुर्खियों में बने हुए हैं। खासतौर पर संगीतकार अमाल मिलका का नाम चर्चा में रहता है। शो में अमाल ने 105 दिन बिताए थे। इस दौरान वे दो बार कप्तान भी बने और अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया था।

अब अमाल के पिता और जाने-माने संगीतकार डब्बू मलिक ने कंपोजर के बिग बॉस में जाने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने बताया कि अमाल को बिग बॉस 19 में भेजने का पूरा क्रेडिट उन्हें ही जाता है। डब्बू मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पॉडकास्ट का वीडियो शेयर किया।

वीडियो में डब्बू कहते हैं, "मुझे लगता है कि अमाल के बिग बॉस जाने का श्रेय सभी को मुझे देना चाहिए।"

उन्होंने बताया कि एक सिंगर को जो सफलता और प्रसिद्धि मिलती है, वैसी सफलता अक्सर कंपोजर को नहीं मिल पाती। कंपोजर को फ्रंट लेवल पर उतनी महत्वपूर्ण जगह नहीं दी जाती। इस बात ने उन्हें बहुत सोचने पर मजबूर कर दिया।

डब्बू ने कहा, "कई बार हमने अमाल का बिग बॉस जाना रिजेक्ट भी कर दिया था। लास्ट डेट तक फैसला टला रहा कि शो करना है या नहीं, क्योंकि सभी जानते हैं कि बिग बॉस कितना मुश्किल शो है। वहां बातें जल्दी एक्सपोज हो जाती हैं और मानसिक तनाव बहुत ज्यादा होता है। लेकिन मेरे मन में कहीं न कहीं एक आवाज थी कि अमाल को यह मौका मिलना चाहिए, तो मैंने कुछ ही समय पहले कहा कि अमाल को इसमें जाना चाहिए।"

उन्होंने अमाल के शो में जाने से पहले पल को याद करते हुए कहा, "मुझे अभी भी वो पल याद है, जब अमाल स्टूडियो के बाहर दरवाजे पर खड़ा था और पूरी टीम उससे डिस्कस कर रही थी। इसके बाद अमाल बाद में दरवाजा खोलते हुए मेरे पास आया और मुझसे कहा कि पापा, आप चाहते थे कि मैं यह शो करूं, तो मैं यह शो आपके लिए करूंगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story