पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की प्रतिबद्धता से 'सहकार से समृद्धि' का संकल्प निरंतर साकार सीएम धामी

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की प्रतिबद्धता से सहकार से समृद्धि का संकल्प निरंतर साकार सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के सहकारी तंत्र को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया है।

देहरादून, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के सहकारी तंत्र को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की दृढ़ प्रतिबद्धता से 'सहकार से समृद्धि' का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है। सहकारिता मंत्रालय के सफल 5 वर्ष किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश के सहकारी तंत्र को नई दिशा, नई गति और नई ऊर्जा देने वाले सिद्ध हुए हैं।"

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण, बहुउद्देशीय पीएसीएस के विस्तार, एनसीईएल, एनसीओएल और बीबीएसएसएल जैसी संस्थाओं के गठन तथा विश्व के सबसे बड़े अनाज भंडारण कार्यक्रम जैसी ऐतिहासिक पहलों ने सहकारिता क्षेत्र को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है। इन प्रयासों से किसानों को बेहतर अवसर, पारदर्शी व्यवस्था और आर्थिक सशक्तीकरण का नया आधार मिला है।"

सीएम धामी ने आगे लिखा, "आज सहकारिता विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त माध्यम बनकर करोड़ों किसानों और ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह पांच वर्षों की उपलब्धियां 'सहकार से समृद्धि' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणादायी यात्रा का प्रतीक हैं।"

वहीं, सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "सहकारिता मंत्रालय गत 5 वर्षों से ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र पर चल करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव ला रहा है।" सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज हम सब के लिए बहुत शुभ दिन है। मैं करोड़ों-करोड़ों पशुपालक, छोटे किसान और कोऑपरेटिव से जुड़े हुए सहकार की भावना से युक्त सभी की ओर से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहता हूं।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की स्थापना से सहकारिता क्षेत्र को प्राणवायु मिला है। आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने करोड़ों कार्यकर्ताओं के जीवन में भारतीयता, भारत माता के प्रति श्रद्धा और भारतीय संस्कृति का महत्व प्रस्थापित करने में उन्होंने पूरा जीवन खर्च किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 July 2026 3:01 PM IST

Tags

Next Story