पीएम मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की हर्ष मल्होत्रा

पीएम मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की  हर्ष मल्होत्रा
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में देश की कमान संभालने के बाद सबसे पहले यही कहा था कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री ने अपने इस कथन को हर हाल में पूरा किया।

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में देश की कमान संभालने के बाद सबसे पहले यही कहा था कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री ने अपने इस कथन को हर हाल में पूरा किया।

उन्होंने 200 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की और यह सुनिश्चित किया कि इसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक मौजूद लोगों को मिले।

उनके मुताबिक, आज हम इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर उनकी उपलब्धियों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार को भी सवा साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर हम दोनों सरकारों की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और यह भरोसा दिला रहे हैं कि आप लोगों के विकास के लिए इसी तरह से काम कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज की तारीख में लोगों के बीच में सरकार की कार्यशैली को लेकर जागरूक कर रहे हैं। अगर किसी विधवा की बेटी की शादी है, तो 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जा रही है। अगर कोई अनुसूचित जाति से जुड़ा बच्चा उच्च शिक्षा के लिए कहीं पर जाता हैं, तो उसे केंद्र सरकार की ओर से छात्रवृत्ति मुहैया कराई जाती है।

उन्होंने टीबी की बीमारी को खत्म करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उनके मुताबिक, हमारा लक्ष्य टीबी की बीमारी को खत्म करना है। हमने इस संबंध में कई हिस्सों में कैंप आयोजित किए हैं, जहां पर मरीज की जांच हो सकती है। इस जांच के बाद यह साफ हो जाएगा कि उसे टीबी है या नहीं? मरीज को उपचार के संबंध में सरकार की ओर से सुविधा दिलाई जाती है।

उनके मुताबिक दिल्ली सरकार की ओर से 22 योजनाओं की शुरुआत की गई है। इस संबंध में दिल्ली सरकार की ओर से कैंप भी स्थापित किए गए है, जहां पर दिल्ली के लोग जाकर फायदा उठा सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Jun 2026 6:39 PM IST

Tags

Next Story