पीएम मोदी ने महिलाओं के बारे में जो कहा, उसे अमल में लाने का प्रयास किया अपर्णा यादव

पीएम मोदी ने महिलाओं के बारे में जो कहा, उसे अमल में लाने का प्रयास किया अपर्णा यादव
महिला आरक्षण विधेयक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेख को लेकर यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के माध्यम से हम इस विधेयक को पारित करने की बात कर रहे हैं, जो महिलाओं को सशक्त बनाता है।

लखनऊ, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेख को लेकर यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के माध्यम से हम इस विधेयक को पारित करने की बात कर रहे हैं, जो महिलाओं को सशक्त बनाता है।

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने महिलाओं के बारे में जो कहा था, उसे अमल में लाने का प्रयास किया। पीएम मोदी की कथनी और करनी में कोई दोहरा मापदंड नहीं है। वे जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। एक और बात, हमारे देश में महिलाओं को पारंपरिक रूप से देवी की तरह पूजा और सम्मान दिया जाता है।

महिला आरक्षण विधेयक पर प्रधानमंत्री मोदी के लेख के संबंध में एक महिला ने कहा कि पीएम मोदी ने जो प्रस्ताव रखा है, वह एक सही विचार है, क्योंकि विधानसभाओं और विधान परिषदों में महिलाओं की संख्या बढ़ने से उनकी शक्ति और भी अधिक मजबूत हो सकती है।

महिला आरक्षण बिल पर एडवोकेट अमनप्रीत कौर ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी नीति है। हम मोदी सरकार के आभारी हैं, क्योंकि यह महिलाओं को आगे आने का मौका दे रही है। इससे हमारे समाज को फायदा होगा और एक स्पष्ट संदेश जाएगा कि महिलाओं को भी समान अवसर दिए जा रहे हैं।

पीएम मोदी के लेख को लेकर असम की एक महिला ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात से पूरी तरह सहमत हूं, क्योंकि दस साल पहले की तुलना में पूर्वोत्तर भारत में महिलाओं की शक्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है। इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक जीवंत एवं सहभागी बनेगा। इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story