पीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा का सपा पर हमला, पंकज चौधरी ने सांसद के निष्कासन की मांग की

पीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा का सपा पर हमला, पंकज चौधरी ने सांसद के निष्कासन की मांग की
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अब 'गुंडों और गालीबाजों की पार्टी' बन चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की कथित अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए पार्टी नेतृत्व से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अब 'गुंडों और गालीबाजों की पार्टी' बन चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की कथित अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए पार्टी नेतृत्व से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पंकज चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के लिए जिस प्रकार की अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। यह बयान न केवल प्रधानमंत्री पद का अपमान है, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी चुनावी हार के बाद लगातार भाषा की मर्यादा खोती जा रही है।

पंकज चौधरी ने कहा कि जब-जब जनता सपा को नकारती है, तब-तब उसके नेता व्यक्तिगत टिप्पणियों और अपशब्दों का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सपा प्रमुख से जवाब मांगते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने वाले सांसद पर कार्रवाई नहीं की जाती और उन्हें पार्टी से बाहर नहीं किया जाता तो यह माना जाएगा कि यह बयान पार्टी नेतृत्व की सहमति से दिया गया है।

दरअसल, सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए सपा पर राजनीतिक और नैतिक मर्यादाएं तोड़ने का आरोप लगाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 May 2026 10:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story