पुर्तगाल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व, साझेदारी मजबूत करने का संकल्प
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने पुर्तगाल के स्वतंत्रता दिवस और पुर्तगाल के संविधान की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने भारत-पुर्तगाल की ऐतिहासिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''भारतीय विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने पुर्तगाल के 'स्वतंत्रता दिवस' समारोह और पुर्तगाल के संविधान की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने भारत-पुर्तगाल की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।''
इससे पहले राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिका के स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह तैयारियों को लेकर दिल्ली की सड़कों पर कैंपेन को 'फ्रीडम 250' चलाया।
अमेरिका स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह जुलाई में मनाएगा। इससे पहले जश्न की खास तैयारी चल रही है। दिल्ली की सड़कों पर भी इसकी झलक दिख रही है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक अनूठे और खास अभियान का जिक्र सोशल प्लेटफॉर्म पर किया। इस कैंपेन को 'फ्रीडम 250' का नाम दिया गया है।
इसके तहत यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के अहम प्रतीकों की तस्वीर से सजे पोस्टर-बैनर कई ऑटो पर चस्पा किए गए हैं।
दूतावास ने राजदूत सर्जियो गोर के एक अनौपचारिक संबोधन का वीडियो पोस्ट किया। इसके टेक्स्ट में लिखा कि आजादी का जश्न जारी है। और एंबेस्डर गोर ने नई दिल्ली से फ्रीडम 250 जश्न की शुरुआत सबसे खास तरीके से की, जिसमें उन्होंने शहर भर में चलने वाले शानदार वाहनों का अनावरण किया।
इसमें आगे बताया गया कि यह पूरे भारत में एक रोमांचक सफर की शुरुआत है, क्योंकि हम अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस खास स्टाइल में मना रहे हैं। अगर हो सके तो उन्हें देखें—वे जल्द ही पूरी दिल्ली में दिखाई देंगे। फ्रीडम 250 पूरे भारत में सफर के लिए बने रहेंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 April 2026 11:43 PM IST












