प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से ही मैं विधायक दल का नेता बना, सुवेंदु अधिकारी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से ही मैं विधायक दल का नेता बना, सुवेंदु अधिकारी ने जताया आभार
पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। मीडिया से बातचीत में अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त किया।

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। मीडिया से बातचीत में अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त किया।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से ही मैं विधायक दल का नेता निर्वाचित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है और सभी विधायकों ने मेरे प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।

दूसरी और बंगाल चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर आए नवनिर्वाचित विधायकों ने भी सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने के फैसले का स्वागत किया।

नवनिर्वाचित विधायक अशोक डिंडा ने कहा कि मैं 2021 से उन्हें करीब से देख रहा हूं और उससे पहले भी मैं उन्हें जानता था। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो सड़क मार्ग से 14-15 घंटे तक यात्रा करते हैं। उन्होंने टीएमसी का डटकर मुकाबला किया है और ममता बनर्जी को दो बार हराया है। जब पूर्व की सरकार में वे नेता प्रतिपक्ष थे तो उनके नेतृत्व में विधानसभा में जो आंदोलन किया था, वह देखने लायक था। विपक्ष के नेता आज सीएम बनने जा रहे हैं। उन्हें बहुत सारी बधाई।

उन्होंने कहा, "सुवेंदु दादा बंगाल को आगे ले जाएंगे, भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके नेतृत्व में बंगाल सोनार बांग्ला बने।"

नवनिर्वाचित विधायक दिब्येंदु अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को यहां प्रतिनिधि के तौर पर भेजा गया था। हमारे दिलीप घोष ने सबसे पहले मुख्यमंत्री के नाम पर सुवेंदु अधिकारी के रूप में एक प्रस्ताव पेश किया। बाद में सदन के नौ सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जिस तरह से सुवेंदु दा ने लड़ाई लड़ी है, जिस तरह से उन्होंने विधानसभा के अंदर और बाहर और इस चुनाव में भी संघर्ष किया है,उनसे बेहतर कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 May 2026 9:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story