प्रधानमंत्री मोदी के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी तेज, भाजपा ने शुरू किया 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान

प्रधानमंत्री मोदी के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी तेज, भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता से स्वागत अभियान
चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरा चंडीगढ़ तैयार है। शहर के लोगों में उत्साह है और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश देखने को मिल रहा है।

चंडीगढ़, 15 जुलाई (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरा चंडीगढ़ तैयार है। शहर के लोगों में उत्साह है और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश देखने को मिल रहा है।

जितेंद्र मल्होत्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शहर में दो बड़े स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इनमें एक डेडिकेटेड न्यूरोसाइंसेज हॉस्पिटल और दूसरा मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल शामिल है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पार्टी ने 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत अगले तीन दिनों में चंडीगढ़ को और अधिक स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पहले से ही साफ-सुथरे शहरों में शामिल है, लेकिन प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 7 से 8 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह कार्यक्रम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समय अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि यह दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच हो सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आधिकारिक शेड्यूल जारी हो जाएगा।

जितेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा से स्वच्छता को लेकर विशेष जोर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां स्वच्छता को प्राथमिकता देते हैं और उनका लक्ष्य है कि भारत स्वच्छता के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी बने।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आम जनता की भागीदारी से सफल होने वाला अभियान है। इसी सोच के साथ बीजेपी कार्यकर्ता और चंडीगढ़ के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 July 2026 4:44 PM IST

Tags

Next Story