प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्हें दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर भी गए और उनके जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय राजनीति और भाजपा में आडवाणी के योगदान पर एक लेख लिखकर इस दिन को विशेष रूप से चिह्नित किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने आडवाणी के जीवन के सफर को याद किया। उन्होंने पोस्ट में लिखआ कि बंटवारे का दर्द झेलने और फिर से अपना जीवन संवारने से लेकर, जनसंघ को मजबूत करने, भाजपा का निर्माण करने और आपातकाल (इमरजेंसी) के खिलाफ डटकर खड़े होने तक।

उन्होंने सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा में आडवाणी की भूमिका और सरकार में उनके कार्यकाल का भी जिक्र किया। इसके साथ ही, उन्होंने पढ़ने, संस्कृति, सिनेमा और लेखन में आडवाणी की गहरी रुचि पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की राजनीतिक उपस्थिति बढ़ाने का श्रेय आडवाणी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि आज, 8 नवंबर, एक ऐतिहासिक दिन है। एलके आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर, मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैंने एक लेख लिखा है, जिसमें मैंने भारत के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने उनके सफर को याद किया है, चाहे वह बंटवारे की भयावहता को झेलकर फिर से जीवन की शुरुआत करना हो, जनसंघ को मजबूत करना और भाजपा का निर्माण करना हो, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होना हो, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करना हो, या सरकार में रहकर देश की सेवा करना हो। मैंने आडवाणी जी के अन्य पहलुओं के बारे में भी लिखा है - जैसे कि उनका पढ़ने का गहरा शौक, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, एक बेहतरीन लेखक के रूप में उनकी पहचान, और भी बहुत कुछ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story