प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति और पेपर लीक कार्रवाई पर भाजपा सांसद खटाना ने की सरकार की सराहना
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने पेपर लीक माफिया के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया।
भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि प्रह्लाद जोशी को बहुत अनुभव है और पार्टी के पुराने नेता हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह युवाओं के लिए नई ऊर्जा के साथ शिक्षा मंत्रालय को आगे बढ़ाएंगे।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नकल माफिया विपक्षी सरकारों की देन वाले बयान का भाजपा नेता गुलाम अली खटाना ने समर्थन किया। खटाना ने कहा कि हर दिन पेपर लीक हो रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को हटाया, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सख्त कार्रवाई का इंतजाम करना और बिल लाना यह दिखाता है कि वह देश के युवाओं को लेकर बहुत चिंतित हैं।"
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि अब वे केवल दरी बिछाकर नीचे नहीं बैठेंगे। यदि अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेंगे, तो ओवैसी भी बराबरी में पैर पर पैर डालकर हक और इंसाफ की बात करेंगे। ओवैसी के इस बयान पर भाजपा नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
गुलाम अली खटाना ने कहा कि " क्षेत्रीय पार्टियों और कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के साथ ऐसे अत्याचार किए हैं, जिनकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने उन्हें हाशिए पर धकेल दिया और वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। वे सिर्फ वोट-बैंक की राजनीति समझते हैं और आज, वे वोटों के लिए अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश भी कर रहे हैं।"
भाजपा सदस्य गुलाम अली खटाना ने कहा, "अल्पसंख्यक समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया और विकसित भारत का विजन से यह समुदाय भी विकसित भारत में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देना चाहता है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 July 2026 6:35 PM IST












