प्रतिवर्ष 1 करोड़ म्यू घट रहा चीन का मरुस्थलीय भूभाग

प्रतिवर्ष 1 करोड़ म्यू घट रहा चीन का मरुस्थलीय भूभाग
मरुस्थलीकरण और सूखा निवारण के लिए विश्व दिवस के मौके पर चीन के राष्ट्रीय वन एवं घासभूमि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीन का मरुस्थलीय भूभाग लगातार घट रहा है।

बीजिंग, 17 जून (आईएएनएस)। मरुस्थलीकरण और सूखा निवारण के लिए विश्व दिवस के मौके पर चीन के राष्ट्रीय वन एवं घासभूमि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीन का मरुस्थलीय भूभाग लगातार घट रहा है।

पिछली शताब्दी के अंत में यह औसतन 51.5 लाख म्यू (एक म्यू करीब 0.0667 हेक्टर के बराबर) बढ़ रहा था, लेकिन वर्तमान में यह प्रतिवर्ष 1 करोड़ म्यू घट रहा है।

आंकड़ों से पता चलता है कि आठ प्रमुख मरुस्थलों और चार प्रमुख रेतीले क्षेत्रों में वायु अपरदन की कुल मात्रा वर्ष 2000 की तुलना में लगभग 40 प्रतिवर्ष कम हो गई है, और रेतीले क्षेत्रों में औसत वनस्पति आवरण 21.17 प्रतिवर्ष तक पहुंच गया है, जो 10 वर्ष पूर्व की तुलना में 2.84 प्रतिवर्ष की वृद्धि है। थ्री-नॉर्थ शेल्टरबेल्ट परियोजना (उत्तर-पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व चीन में निर्मित कृत्रिम वानिकी पारिस्थितिक परियोजना) क्षेत्र में वन और घासभूमि आवरण दर 40.76 प्रतिवर्ष तक पहुंच गई है, और प्रबंधनीय मरुस्थलीय भूमि के 67.82 प्रतिवर्ष हिस्से का उपचार किया जा चुका है।

खबरों के मुताबिक, हाल के वर्षों में चीन ने थ्री-नॉर्थ शेल्टरबेल्ट परियोजना के माध्यम से मरुस्थलीकरण के ख़िलाफ़ लड़ाई जीतने पर ध्यान केंद्रित किया है और मरुस्थलीकरण नियंत्रण को व्यापक रूप से बढ़ावा दिया है। थ्री-नॉर्थ शेल्टरबेल्ट परियोजना के तीन महत्वपूर्ण चरणों के शुभारंभ के बाद से, केंद्र सरकार द्वारा कुल 88.9 अरब युआन का निवेश आवंटित किया गया है, 544 प्रमुख परियोजनाएं संगठित और कार्यान्वित की गई हैं, और 24.4 करोड़ म्यू के निर्माण कार्य पूरे किए गए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Jun 2026 5:04 PM IST

Tags

Next Story