सुरक्षा: श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के सात मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के सात मछुआरों को किया गिरफ्तार
प्रदेश के पुदुक्कोट्टई जिले के सात मछुआरों को रविवार तड़के श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया।

चेन्नई, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रदेश के पुदुक्कोट्टई जिले के सात मछुआरों को रविवार तड़के श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के बाद श्रीलंकाई जल क्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में नेदुनथीवु में गिरफ्तार किया गया।

मछुआरे शनिवार सुबह जेगथापट्टिनम बंदरगाह से दो मशीनीकृत नावों से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे।

तमिलनाडु के तटीय पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ कांकेसंतुरई नौसेना अड्डे पर ले जाया गया है।

गिरफ्तार मछुआरों की पहचान एस. कलियाप्पन (53), पी. अकिलन (18), पी. कोडी मारी (65), एस. शेख अब्दुल्ला (35), के. थंगराज (54), ए. जयारमन (40) और एस. सरवनन (24) के रूप में की गई है।

तमिलनाडु मछुआरा कल्याण संघ के महासचिव एम.आर. मरियप्पन ने आईएएनएस से कहा, "हमारे संकटों का कोई अंत नहीं दिख रहा है। मछुआरे समुद्र में जाने में सक्षम नहीं हैं। हम राज्य व केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि मछुआरे समुद्र में शांति से मछली पकड़ सके।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 March 2024 6:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story