पुणे में वोटर कार्ड अपडेट के नाम पर बुजुर्ग से 5 लाख की ठगी, लुधियाना में वोटर लिस्ट में लगी भगत सिंह की फोटो

पुणे में वोटर कार्ड अपडेट के नाम पर बुजुर्ग से 5 लाख की ठगी, लुधियाना में वोटर लिस्ट में लगी भगत सिंह की फोटो
चुनाव और वोटर कार्ड से जुड़े दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक तरफ पुणे में वोटर कार्ड अपडेट करने के नाम पर एक बुजुर्ग से 5 लाख रुपए की ठगी हुई है, तो दूसरी तरफ लुधियाना में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

पुणे/लुधियाना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। चुनाव और वोटर कार्ड से जुड़े दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक तरफ पुणे में वोटर कार्ड अपडेट करने के नाम पर एक बुजुर्ग से 5 लाख रुपए की ठगी हुई है, तो दूसरी तरफ लुधियाना में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

पुणे में चुनाव आयोग का अधिकारी बनकर एक ठग ने 80 साल के बुजुर्ग से 5 लाख रुपए ठग लिए। यह मामला लक्ष्मीनगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता कांजाशेरी वैद्यनाथन वेंकटेशन 80 साल के हैं और टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वह पुणे के येरवडा इलाके में रहते हैं।

आरोपी ने उन्हें फोन किया और खुद को भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उन्हें अपना वोटर कार्ड अपडेट कराना होगा। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग को एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा।

फाइल डाउनलोड होने के बाद आरोपी ने मोबाइल की स्क्रीन शेयर करवाई और बैंक से जुड़े पासवर्ड हैक कर लिए। इस तरह उसने बुजुर्ग के खाते से 5 लाख रुपए निकाल लिए।

इस मामले में लक्ष्मीनगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308, 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) और 66(सी) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी का पूरा नाम और पता अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा मामला लुधियाना ईस्ट विधानसभा क्षेत्र का है। यहां की वोटर लिस्ट में एक बड़ी गलती सामने आई है। अमन कुमार नाम के एक व्यक्ति की फोटो की जगह शहीद भगत सिंह की फोटो लगा दी गई है। यह फोटो बूथ नंबर 38 की वोटर लिस्ट के सीरियल नंबर 422 में लगी है। इस गलती के सामने आने के बाद विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। वहीं, इस मामले पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 11:04 AM IST

Tags

Next Story