राजनीति: पंजाब में बाढ़ के बाद हरियाणा ने बढ़ाए मदद के हाथ, सीएम नायब सैनी ने भगवंत मान को लिखा पत्र

पंजाब में बाढ़ के बाद हरियाणा ने बढ़ाए मदद के हाथ, सीएम नायब सैनी ने भगवंत मान को लिखा पत्र
बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित पंजाब के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान को चिट्ठी लिखकर हर संभव मदद का भरोसा जताया। साथ ही, सीएम सैनी ने पंजाब में बाढ़ के गंभीर हालातों को लेकर चिंता जताई।

चंडीगढ़, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित पंजाब के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान को चिट्ठी लिखकर हर संभव मदद का भरोसा जताया। साथ ही, सीएम सैनी ने पंजाब में बाढ़ के गंभीर हालातों को लेकर चिंता जताई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि आपदा की घड़ी में हरियाणा सरकार और जनता पंजाब के साथ खड़ी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजे गए पत्र में सीएम सैनी ने लिखा, "पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति से उत्पन्न कठिनाइयों के बारे में जानकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में हमारे पंजाब के भाई-बहन भारी कष्ट झेल रहे हैं। हरियाणा सरकार और हरियाणा की जनता इस कठिन समय में पंजाब के साथ खड़ी है। अगर आपको किसी भी प्रकार की सहायता-राहत सामग्री, बचाव दल, चिकित्सा सहायता या अन्य संसाधनों की आवश्यकता हो, तो कृपया अवगत कराएं।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पत्र में आगे लिखा, "मैं आपको हर संभव सहायता, आप जहां कहेंगे वहां तुरंत पहुंचाने का आश्वासन देता हूं। हमारा उद्देश्य है कि इस संकट की घड़ी में प्रभावित हर व्यक्ति को शीघ्रातिशीघ्र राहत पहुंचाई जा सके।"

बता दें कि पंजाब में लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में गुरदासपुर, फिरोजपुर, अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट शामिल हैं। इसके अलावा, बाढ़ के पानी से घिरे अन्य जिले होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, रोपड़, आनंदपुर साहिब और फाजिल्का हैं।

अनगिनत लोगों के घर बाढ़ में डूब चुके हैं, जबकि किसानों की फसलें बर्बाद हैं। हालांकि, तमाम इलाकों में राहत और बचाव कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। इसी बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों से इस गंभीर संकट की घड़ी में अपने-अपने क्षेत्रों में रहने और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने को कहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Aug 2025 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story