- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- मूसलाधार बारिश से उफान पर...
Beed News: मूसलाधार बारिश से उफान पर नदियां-नाले, खेतों में घुसा पानी - फसलों को नुकसान

- खेतों में घुसा पानी
- फसलों को नुकसान की आशंका
Beed News. जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 28 अगस्त को माजलगांव, बीड, धारूर, वडवणी, परली, अंबाजोगाई, केज, आष्टी, पाटोदा, शिरूर कासार और गेवराई तहसीलों में हुई धुआंधार बारिश के चलते नदियां-नाले उफान पर आ गए। जिला प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों के नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।
खेतों में घुसा पानी, फसलों को नुकसान की आशंका
लगातार बारिश से कई जगहों पर बाढ़ का पानी खेतों में घुस गया है। इससे किसानों की फसलें बर्बाद होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, सड़क किनारे नालों के उफान पर आने से रास्तों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। खासतौर पर माजलगांव और गेवराई तहसील के गोदावरी नदी किनारे के गांवों को प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
दो दिन से नहीं दिखे सूर्यदेव
लगातार बारिश के कारण पिछले दो दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोगों ने घरों में ही रहना पसंद किया, जबकि आवश्यक कामकाज के लिए ही छाता लेकर बाहर निकलते नजर आए। दिनभर धुंधले मौसम और ठंडी हवाओं के कारण वातावरण सुहाना रहा।
Created On :   28 Aug 2025 7:39 PM IST