- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सशक्त नारी संगीता ताई आत्राम का...
Nagpur News: सशक्त नारी संगीता ताई आत्राम का शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मान

By - Bhaskar Hindi |28 Aug 2025 5:38 PM IST
- विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता
- संगीता ताई आत्राम का शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मान
Nagpur News. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में असिस्टेंट सब-रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत संगीता ताई आत्राम का शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मान किया गया। संगीता ताई आत्राम अपनी निस्वार्थ सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती हैं। उनकी सेवाभावी वृत्ति और समाजोन्मुख कार्यों की सराहना करते हुए ज्ञान शक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एड. अब्दुल अमानी कुरैशी और शिक्षक तजिंदर सिंह ने ताई को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्हें समर्पित पंक्तियों में उनके व्यक्तित्व का सार व्यक्त किया गया
- कार्यालयीन कामकाज में पारदर्शिता
- निरंतर मेहनत और निस्वार्थ सेवा भाव
- विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देना
- समाजहित में अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करना
- इन्हीं गुणों के कारण संगीता ताई आत्राम को कर्तव्यनिष्ठ और शक्ति स्वरूपा नारी कहा गया।
Created On :   28 Aug 2025 5:38 PM IST
Next Story