Nagpur News: मौसम की गुगली ऐसी की आगे बढ़ी मानसून की विदाई, विदर्भ के ऊपर बन रही द्रोणिका

मौसम की गुगली ऐसी की आगे बढ़ी मानसून की विदाई, विदर्भ के ऊपर बन रही द्रोणिका
  • 14 से दिखेगा बदलाव, 15 व 16 को हो सकती है बारिश
  • तापमान में और कमी आएगी

Nagpur News. मौसम विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ से शीघ्र ही मानसून की विदाई की घोषणा करने के संकेत दिए थे। मगर, मौसम में आए बदलाव के कारण अब मानसून की विदाई का कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। विदर्भ के ऊपर बन रही द्रोणिका के कारण 14 अक्टूबर से मौसम में परिवर्तन होगा और 15 -16 अक्टूबर को नागपुर समेत पूर्वी विदर्भ में बारिश होने की संभावना है। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े -आयकर विभाग के एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ का 69वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आयोजित

तापमान में और कमी आएगी

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिन से बारिश का कोई सिस्टम नहीं होने व आसमान साफ रहने के कारण अच्छी धूप खिल रही है। सामान्यत: 10 से 15 अक्टूबर के बीच नागपुर समेत विदर्भ से मानसून की विदाई होती है। 14 अक्टूबर से हवा का दिशा बदलने की संभावना है। पूर्व से नमी वाली हवा आ सकती है। विदर्भ के ऊपर द्रोणिका तैयार हो रही है। इस कारण 14 अक्टूबर को जिले में बूंदाबांदी हो सकती है। 15 व 16 अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। नागपुर से ज्यादा पूर्वी विदर्भ के जिलों में बारिश का ज्यादा असर दिखाई देगा। ये सिस्टम खत्म होने के बाद ही मौसम विभाग नागपुर समेत विदर्भ से मानसून की विदाई की घोषणा कर सकता है। सोमवार को आसमान मेें धूप-छांव का खेल चलने की संभावना है। दिन के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।

Created On :   13 Oct 2025 5:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story