पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से हरमनप्रीत कौर की मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से हरमनप्रीत कौर की मुलाकात
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उनके आवास पर मुलाकात की।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उनके आवास पर मुलाकात की।

भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका के विरुद्ध खेला, जिसमें डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद पाकिस्तान को 88 रन से मात दी।

इसके बाद भारत को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, फिर उसे इंग्लैंड ने 4 रन से हराया। न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 53 रन से शिकस्त देकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से शिकस्त देकर खिताबी मैच में प्रवेश किया, जहां साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वनडे वर्ल्ड कप 2025 में हरमनप्रीत कौर ने 9 मैच खेले, जिसकी 8 पारियों में 89.04 की औसत के साथ 260 रन बनाए थे।

कौर की कप्तानी में भारत ने फरवरी-मार्च के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, लेकिन वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया।

हरमनप्रीत कौर को टी20 सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में 36 रन बनाए। अगले मुकाबले में 2 रन की नाबाद पारी खेली। वनडे सीरीज में कौर ने 53, 54 और 25 रन की पारियां खेलीं। वहीं, टेस्ट मुकाबले में 19 और 11 रन बनाए थे। कौर भारत की ओर से 7 टेस्ट, 164 वनडे और 190 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 7:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story