पंजाब में आप ने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब में आप ने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल फूंकते हुए 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पीएसी की बैठक में नामों पर मुहर लगी। लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है, जो एक बार फिर धूरी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से टिकट दिया गया है।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल फूंकते हुए 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पीएसी की बैठक में नामों पर मुहर लगी। लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है, जो एक बार फिर धूरी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से टिकट दिया गया है।

भगवंत मान ने कहा, "मैं सभी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वे जमीनी स्तर पर लोगों से और भी मजबूती से जुड़ें। आइए 'रंगला पंजाब' की ओर प्रगति की हमारी यात्रा को जारी रखें। मेरा नाम भी इस लिस्ट में है और मैं धुरी से लड़ रहा हूं।"

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की जल्द घोषणा पार्टी की मजबूत तैयारियों, पारदर्शिता और हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों में अटूट विश्वास को दर्शाती है।

वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप ने पंजाब के चुानव के लिए 40 लोगों की लिस्ट जारी कर दी है और बहुत ही जल्द बाकी विधानसभाओं के लिए भी नाम जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा पार्टी के बहुत समर्पित सिपाही है और आप में वो अच्छा काम कर रहे थे इसलिए केंद्र सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है। यह बात सभी समझते हैं। हम सभी लोग उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। हमें लगता है कि बहुत जल्द उन्हें बेल मिल जाएगी और वो अपना प्रचार शुरू करेंगे।

आप नेता ने कहा कि हमारे पास उम्मीदवार हैं, तो हमने लिस्ट जारी कर दी, भाजपा के पास तो लोग ही नहीं हैं। वो तो इस इंतजार में है कि कोई कांग्रेस से छोड़ देगा, किसी को आप से टिकट नहीं मिलेगा, तो उनके उम्मीदवार पूरे होंगे, वरना तो उनके पास लोग ही नहीं हैं।

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई दी और पार्टी से 2027 के चुनावों में अपने 2022 के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ने का आह्वान करते हुए कहा, "पार्टी ने जनता के बीच कराए गए एक सर्वे के बाद इन उम्मीदवारों को टिकट दिया है। मैं सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई देता हूं और सभी से आह्वान करता हूं कि 2027 के चुनावों में 2022 में बनाया गया रिकॉर्ड भी तोड़ दें।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story