राष्ट्रीय: पूरा महाराष्ट्र हादसे के पीड़ितों के दुख में शामिल देवेंद्र फडणवीस

पूरा महाराष्ट्र हादसे के पीड़ितों के दुख में शामिल  देवेंद्र फडणवीस
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा महाराष्ट्र पीड़ितों के परिवार के साथ है।

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा महाराष्ट्र पीड़ितों के परिवार के साथ है।

महाराष्ट्र सीएमओ की तरफ से आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया है, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अहमदाबाद-लंदन विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। रिहायशी इलाके में विमान दुर्घटना की त्रासदी ने गंभीरता बढ़ा दी है। पूरा देश शोक में डूब गया है। इस दुर्घटना में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। पूरा महाराष्ट्र राज्य इस दुख में शामिल है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी प्रार्थना की कि उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार की सभी एजेंसियां ​​और नागरिक इस आपदा के दौरान गुजरात में प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े हैं।”

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 गुरुवार को क्रैश हो गई। फ्लाइट रनवे से टेक ऑफ होने के तुरंत बाद क्रैश हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। विमान एक मेडिकल संस्थान पर गिरा था। संस्थान के कितने लोग हताहत हुए हैं, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मृत्यु भी हो गई। वह 2016 से 2021 तक मुख्यमंत्री रहे थे। वह राज्य के 16वें मुख्यमंत्री थे।

हादसे के बाद एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

एयर इंडिया के स्वामित्व वाले टाटा समूह ने जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। साथ ही जो लोग जख्मी हैं, उनके इलाज की पूरी व्यवस्था भी टाटा ग्रुप करेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2025 12:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story