पुतिन की भारत यात्रा पर भाजपा नेता उत्साहित, भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया

पुतिन की भारत यात्रा पर भाजपा नेता उत्साहित, भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। भाजपा नेताओं में पुतिन की भारत यात्रा को लेकर उत्साह है। उन्होंने इस यात्रा को भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया।

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। भाजपा नेताओं में पुतिन की भारत यात्रा को लेकर उत्साह है। उन्होंने इस यात्रा को भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया।

भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा, "रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत आना बहुत अच्छी बात है। भारत और रूस के संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं। पुतिन एक बड़े डेलिगेशन के साथ आ रहे हैं, जिसमें एक कैबिनेट मंत्री और लगभग 75 बिजनेसमैन शामिल हैं। इससे पता चलता है कि भारत के साथ ट्रेड और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौते होने वाले हैं। उनका दौरा भारत के हित में रहेगा। आज के समय में हम विकासशील से विकसित देश की तरफ बढ़ रहे हैं।"

भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, "यह बहुत ही शुभ मौका है। भारत के रूस के साथ लंबे समय से रिश्ते रहे हैं, और हमने इतने सालों में कई तरह की दोस्ती शेयर की है। जिस तरह हम रक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करते हैं, उसी तरह हम कई दूसरे क्षेत्र में भी साथ काम करते हैं। यूक्रेन युद्ध के दौरान, जब कई देशों ने रूस का विरोध किया, तो भारत उनके साथ खड़ा रहा। इसी तरह, रूस भी कई सालों से हमारे साथ खड़ा रहा है। हम दोनों मजबूत रिपब्लिक हैं, और साथ मिलकर काम करके हम आगे बढ़ सकते हैं और दुनिया में शांति को बढ़ावा दे सकते हैं।"

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "मॉस्को से हमारे दोस्त आ रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी में व्यक्तिगत दोस्ती है। उसका भी लाभ होता है। हर मोड़ पर रूस ने हमारा साथ दिया है। उनके लिए पलके बिछाकर हम तैयार हैं। कई महत्वपूर्ण मीटिंग होने वाली है। हम सभी को इंतजार है कि सुखद समाचार आए।"

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "भारत और रूस का रिश्ता बहुत पुराना है। रूस ने सदैव भारत का साथ निभाया। हम उम्मीद करते हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत आने से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Dec 2025 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story