कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनकर फंसीं करीना कपूर, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस

कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनकर फंसीं करीना कपूर, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस
अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर विवादों में घिरी नजर आ रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने दीपावली के शुभ अवसर पर शाही लुक अपनाया था, जिसमें उन्होंने 200 साल पुराना एक बेशकीमती पेंडेंट (30 कैरेट का पन्ना जड़ा हार) पहना था, जिस पर कुरान की आयतें लिखी हैं। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है और मुस्लिम समुदाय से माफी मांगने की मांग की है।

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर विवादों में घिरी नजर आ रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने दीपावली के शुभ अवसर पर शाही लुक अपनाया था, जिसमें उन्होंने 200 साल पुराना एक बेशकीमती पेंडेंट (30 कैरेट का पन्ना जड़ा हार) पहना था, जिस पर कुरान की आयतें लिखी हैं। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है और मुस्लिम समुदाय से माफी मांगने की मांग की है।

अब्बास हफीज का कहना है कि कुरान की आयत वाले धार्मिक आभूषण को फैशन एक्सेसरी के तौर पर पहनना और प्रदर्शित करना मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने सोशल मीडिया से संबंधित तस्वीरें और वीडियो हटाने तथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में बयान जारी करते हुए कहा, "हमें इस बात से आपत्ति है कि भोपाल की बेगम का पेंडेंट इस्लामिक हैरिटेज से जुड़ा रहा है। इस पर कुरान की आयतें लिखी हैं, जिसे 'आयत-उल-कुर्सी' कहते हैं। हमारे लिए यह बहुत पवित्र होती है और हम लोग उसे बिना वुजू (पवित्रता) के नहीं छूते हैं।"

अब्बास हफीज ने साफ किया कि उन्हें अभिनेत्री करीना के पहनावे से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, "हमें किसी के पहनावे से कोई आपत्ति नहीं है और न ही ये कोई विवाद है बल्कि हमें इससे आपत्ति है कि अभिनेत्री करीना कपूर खान दीपावली पर यह पेंडेंट पहनकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। देखिए, ये भोपाल का तारीखी पेंडेंट है, जो इस्लाम में हैरिटेज से जुड़ा है। इसको फैशन परेड के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने अपने लुक पर कलगी लगाई है, हमने उस पर कोई आपत्ति नहीं जताई है लेकिन पेंडेंट पर कुरान की आयत है। उसको लिबाज में, पहनना सही नहीं है। भोपाल की बेगम पर्दे में रहती थी और इस पेंडेंट को आस्था के लिए बनाया गया था।"

हालांकि, इस नोटिस पर करीना कपूर खान या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि अभिनेत्री करीना या उनकी टीम की तरफ से क्या बयान सामने आएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story