राहुल गांधी कानून से ऊपर नहीं, हलफनामा दायर करें भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश

राहुल गांधी कानून से ऊपर नहीं, हलफनामा दायर करें  भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयानों और गतिविधियों को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी अराजकता का माहौल बना रहे हैं और खुद को कानून से ऊपर समझने की भूल कर रहे हैं।

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयानों और गतिविधियों को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी अराजकता का माहौल बना रहे हैं और खुद को कानून से ऊपर समझने की भूल कर रहे हैं।

गुरु प्रकाश ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी और उनके साथियों ने जिस तरह से अराजकता का माहौल और अराजक मानसिकता दिखाई है, वह चिंताजनक है। पिछले चार-पांच दिनों से जैसा कि आप देख सकते हैं। वे बिना किसी पूर्व सूचना, कारण, तथ्य या तर्क के कहीं भी चले जा रहे हैं। अगर उनके पास कोई ठोस आधार है तो उसके लिए देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हैं। उन्हें हलफनामा दायर करना चाहिए और उसके लिए प्रक्रिया को फॉलो करना चाहिए। बिना प्रक्रिया के वे चाहते हैं कि अपनी बात मनवा लें, तो ये खानदानी अहंकार है। ये पारिवारिक घमंड अब नहीं चलने वाला है।"

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मांगें मनवाने का एक तरीका होता है, जिसे मिसाल कहा जाता है। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से एक शब्द होता है 'मिसाल' यानी काम करने का पहले से तय तरीका। आप किस तरह की मिसाल कायम कर रहे हैं? भविष्य में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं कैसे काम करेंगी? हमारी मांगें पूरी हों, चाहे जो मजबूरी हो' देश इस तरह नहीं चलता। लोकतंत्र जन-मर्यादा, संविधान और संवैधानिक नैतिकता के आधार पर चलता है।"

गुरु प्रकाश ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश के प्रथम नागरिक नहीं हैं और न ही कानून से ऊपर हैं। उन्होंने कहा, "कुछ प्रक्रियाएं होती हैं जिनका पालन किया जाना चाहिए और आप देश के प्रथम नागरिक नहीं हैं। आप कानून से ऊपर नहीं हैं या तो आप इस गलतफहमी में जी रहे हैं कि राहुल गांधी कानून के शासन से ऊपर हैं या फिर यह कि राहुल गांधी भारत के संविधान से भी ऊपर हैं। राहुल गांधी के लिए ये दुर्भाग्य है कि बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान की रचना की है, वो सभी को समान दर्जा दिया है।"

सुप्रीम कोर्ट द्वारा तमिलनाडु में धर्मांतरित मुसलमानों के लिए आरक्षण लाभ को रद्द करने के फैसले पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ उसी समाज को मिलना चाहिए जिसने सामाजिक भेदभाव और अत्याचार झेला है।

उन्होंने कहा, "भारत में हिंदू समाज के दलित वर्ग और अनुसूचित जाति को आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह बाबा साहब अंबेडकर के संविधान से तय हो गया था। जिस समाज ने अन्याय, अत्याचार और दंश झेला है, उस समाज को मिलेगा। धर्मांतरण करके आरक्षण लेंगे, तो वास्तव में जिन्हें आरक्षण मिलना चाहिए, वो वंचित रह जाएगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Oct 2026 10:21 PM IST

Tags

Next Story