राहुल गांधी विकास पर नहीं करते बात, विदेश में करते हैं भारत को बदनाम प्रफुल पानशेरिया

राहुल गांधी विकास पर नहीं करते बात, विदेश में करते हैं भारत को बदनाम प्रफुल पानशेरिया
युवाओं के साथ आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में गुजरात के मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने जेनरेशन जेड के साथ नियमित संवाद और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ ऐसी बैठकें लगातार आयोजित की जाती हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज और उनकी कार्यशैली पर भी चर्चा होती है।

सूरत, 27 सितंबर (आईएएनएस)। युवाओं के साथ आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में गुजरात के मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने जेनरेशन जेड के साथ नियमित संवाद और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ ऐसी बैठकें लगातार आयोजित की जाती हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज और उनकी कार्यशैली पर भी चर्चा होती है।

गुजरात सरकार के मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि युवाओं की ओर से इन संवाद कार्यक्रमों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि युवाओं के साथ बातचीत में सबसे पहले उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाता है। किसी भी प्रकार के नशे से बचना चाहिए और युवाओं को अपने माता-पिता से बातचीत करने के साथ उनके साथ अधिक समय बिताना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के सीमित इस्तेमाल और ज्ञान बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पढ़ने की भी सलाह दी।

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर लेकर भी मंत्री ने बयान दिया। पानशेरिया ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान कई फर्जी नामों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने भारत का निवासी होने का दावा करते हुए अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए थे लेकिन एसआईआर के जरिए ऐसी प्रविष्टियों की पहचान कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई।

पानशेरिया ने पाकिस्तान और आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि भारत को अपनी सुरक्षा के मामले में मजबूती के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान और आतंकवादी गतिविधियों से भारत को बार-बार चुनौती मिली है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के प्रयासों से पाकिस्तान और आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया गया है। उन्होंने इसे भारत की सुरक्षा के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि देशवासियों को इस पर गर्व और सम्मान के साथ खड़ा होना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पानशेरिया ने आरोप लगाया कि उनके पास विकास और राष्ट्रीय एकता से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल राजनीति करते हैं और विदेशों में भारत की सद्भावना तथा धर्मनिरपेक्षता को लेकर बयान देते हैं। पानशेरिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में भारत के दो समुदायों को बदनाम करने का काम करते हैं और इसे उन्होंने एक साजिश बताया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 8:34 PM IST

Tags

Next Story