राहुल गांधी के मंच पर मां का मजाक, महिलाओं का अपमान कृष्णा हेगड़े

राहुल गांधी के मंच पर मां का मजाक, महिलाओं का अपमान कृष्णा हेगड़े
शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हुए विवाद, डूसू चुनाव और मुंबई में हुए हादसों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मां के अपमान पर कड़ी आपत्ति जताई।

मुंबई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हुए विवाद, डूसू चुनाव और मुंबई में हुए हादसों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मां के अपमान पर कड़ी आपत्ति जताई।

मुंबई में कृष्णा हेगड़े ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यूथ कांग्रेस के एक कार्यक्रम में खुद यूथ कांग्रेस से जुड़े एक कॉमेडियन ने एक सम्मानित मां का मजाक उड़ाया। यह बहुत गलत बात है। मां चाहे किसी की भी हो, उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में जो किया, जिसमें उन्होंने एक बहुत बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने की बात कही, जैसा कि सबने देखा, उससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री बुजुर्गों का कितना सम्मान करते हैं। यह उनके प्रति उनके सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस घटना को मजाक बनाकर राहुल गांधी के स्टेज पर एक कॉमेडियन ने मजाक उड़ाने का काम किया। यह सभी महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान है। राहुल गांधी के कार्यक्रम में थोड़ी संवेदनशीलता होनी चाहिए। अगर कॉमेडियन बुजुर्गों की इज्जत नहीं कर सकता तो उसे नहीं बुलाना चाहिए।"

चुनाव और जेन-जी पर पूछे गए सवाल पर हेगड़े ने कहा, "डूसू में पहले भी कांग्रेस की जीत कम होती थी, और आज भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बहुत से लोगों ने आरोप लगाया है कि जमा किया हुआ आयोजन था। हमने देखा है कि छात्रों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है। ऐसे में जेन-जी राहुल गांधी के साथ नहीं है।"

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस की हार से साफ है कि युवा पीढ़ी कांग्रेस के साथ नहीं है और राहुल गांधी के कार्यक्रमों में भीड़ जुटाई जा रही है।

वहीं, मुंबई में हुए दो अलग-अलग हादसों पर शिवसेना प्रवक्ता ने दुख जताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है और पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। कालाचौकी में गणपति उत्सव के पास बिजली का झटका लगने से 8 साल की बच्ची और 33 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि 12 साल की बच्ची की हालत गंभीर है। कोस्टल रोड पर बीएमडब्ल्यू दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। गणपति उत्सव के दौरान हुई ये दोनों घटनाएं बहुत दुखद हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी रिपोर्ट सामने आएगी, उसका खुलासा किया जाएगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Sept 2026 11:26 PM IST

Tags

Next Story