'राजा शिवाजी' के बीच महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने रितेश-जेनेलिया को बनाया ब्रांड एंबेसडर

राजा शिवाजी के बीच महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने रितेश-जेनेलिया को बनाया ब्रांड एंबेसडर
रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इतना प्रॉमिसिंग है कि हिंदी सिनेमा से जुड़े बड़े लोग फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इतना प्रॉमिसिंग है कि हिंदी सिनेमा से जुड़े बड़े लोग फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा लागू किए गए 'रोड सेफ्टी कैंपेन' की पब्लिक अवेयरनेस इनिशिएटिव को मज़बूत करने के लिए मशहूर एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को अगले पांच सालों के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कॉन्ट्रैक्ट ट्रांसफर सेरेमनी को बुधवार को मंत्रालय में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और एसटी कॉर्पोरेशन के चेयरमैन प्रताप सरनाईक और मंत्रिमंडल सचिव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मीटिंग के बाद आयोजित किया गया।

महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और एसटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा लागू किए गए 'रोड सेफ्टी कैंपेन' का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच रस्ता सुरक्षा और यात्री जागरूकता अभियानों को तेजी से पहुंचाना है। माना जा रहा है कि दोनों कलाकार सड़क सुरक्षा, यात्रियों की जागरूकता और सामाजिक संदेशों को फैलाने में अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अभिनेता रितेश देशमुख ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे एसटी स्टेट ट्रांसपोर्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इन बसों से मेरे पिता बहुत सफर करते थे, उन्होंने अपने सफर के बारे में हमें बताया था। मैंने भी उनके साथ बहुत बार सफर किया है। इस विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनना हम दोनों के लिए बहुत बड़ी बात है।"

इसके अलावा, अभिनेता की 'राजा शिवाजी' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख दोनों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण तीनों ही कपल ने मिलकर किया है। फिल्म में कई बड़े किरदार दिखने वाले हैं, जिसमें संजय दत्त और विद्या बालन अहम किरदार में नजर आएंगे।

खास बात इसी फिल्म के जरिए रितेश देशमुख ने अपने छोटे बेटे का बॉलीवुड डेब्यू कराया है, जिसने फिल्म में शिवाजी महाराज के बचपन का रोल प्ले किया है। इसी के साथ कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो रखा गया है। हालांकि इसके लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो अभिषेक बच्चन और सलमान खान लंबे समय बाद एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। अभिनेता फिल्म में संभाजी शाहजी भोसले का किरदार निभा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2026 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story