राजस्थान तीन दिन से लापता युवक का नहर के पास मिला शव, हत्या की आशंका

राजस्थान तीन दिन से लापता युवक का नहर के पास मिला शव, हत्या की आशंका
राजस्थान के भीलवाड़ा में तीन दिन से लापता युवक का शव नहर के पास मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

जयपुर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के भीलवाड़ा में तीन दिन से लापता युवक का शव नहर के पास मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

दरअसल, शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के मालोला गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन दिन से लापता एक युवक का शव गांव में नहर के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।

मामले को लेकर रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मालोला निवासी कमल सिंह रावणा राजपूत (35) पुत्र तेजू सिंह है। कमल सिंह खेती-बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह 24 नवंबर से घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

शुक्रवार को ग्रामीणों ने मालोला गांव में नहर के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कमल सिंह के रूप में की। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने युवक की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story