राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा को हराएंगे, तीसरा प्रत्याशी भी उतारेगी सपा मनोज पारस

राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा को हराएंगे, तीसरा प्रत्याशी भी उतारेगी सपा मनोज पारस
समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पारस ने राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई पार्टी की बैठक, पीडीए को मजबूत करने, चंद्रशेखर आजाद को लेकर मायावती की टिप्पणी, सपा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान और इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित बैठक पर टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्यसभा चुनाव में भी पीडीए को मजबूत करने पर पार्टी का जोर रहेगा।

लखनऊ, 28 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पारस ने राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई पार्टी की बैठक, पीडीए को मजबूत करने, चंद्रशेखर आजाद को लेकर मायावती की टिप्पणी, सपा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान और इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित बैठक पर टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्यसभा चुनाव में भी पीडीए को मजबूत करने पर पार्टी का जोर रहेगा।

राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक के बारे में मनोज पारस ने कहा कि पीडीए को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। इसका असर राज्यसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। समाजवादी पार्टी पीडीए के माध्यम से भाजपा को हराने की दिशा में आगे बढ़ रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया गया और अब राज्यसभा चुनाव के साथ आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पीडीए के माध्यम से भाजपा को हराने का लक्ष्य है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

राज्यसभा प्रत्याशियों के नामों को लेकर पूछे गए सवाल पर पारस ने कहा कि बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई है। पार्टी तीसरा प्रत्याशी भी उतारने की तैयारी में है। अन्य नाम को लेकर चर्चा चल रही है।

बसपा प्रमुख मायावती द्वारा सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर की गई आलोचना पर मनोज पारस ने कहा कि वह मायावती के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन उन्होंने चंद्रशेखर आजाद पर युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया। पारस ने कहा कि कई घटनाओं में पहले से योजना बनाकर युवाओं को वहां पहुंचाया जाता है और इसके बाद आक्रोशित युवा बैरिकेडिंग तोड़ने जैसी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। इसके बाद युवाओं पर मुकदमे दर्ज होते हैं और इन मुकदमों का असर उनके भविष्य पर पड़ता है।

मेरठ और इलाहाबाद में हुए मुकदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिन युवाओं पर मामले दर्ज हुए, उन्हें बाद में किसी तरह की मदद नहीं मिली। इस तरह की गतिविधियों से दलित समाज के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी के धार्मिक प्रचार, सोशल मीडिया रील या भीड़ के प्रभाव में आकर ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाए।

उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद इसका असर सरकारी या निजी नौकरी के चयन और वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाओं पर पड़ सकता है। किसी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा होने की स्थिति में उसके भविष्य पर असर पड़ सकता है और बाद में परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पारस ने खास तौर पर दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज के युवाओं से अपील की कि वे दिखावे, रील और भीड़ के पीछे चलकर अपना भविष्य खराब न करें। मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें बचाने कोई नहीं आएगा।

इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित बैठक में समाजवादी पार्टी की भागीदारी को लेकर पारस ने कहा कि बैठक में कौन जाएगा, किसे अधिकृत किया जाएगा या राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद जाएंगे, इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अधिकार है। इस संबंध में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, क्योंकि यह निर्णय पार्टी नेतृत्व को लेना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी के नेताओं को 'गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला' बताए जाने के सवाल पर मनोज पारस ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कौन गिरगिट की तरह रंग बदलता है, यह जनता अच्छी तरह देख रही है। जनता के सामने सब कुछ स्पष्ट है और मीडिया भी इसे दिखा रहा है। इसलिए यह बताने की जरूरत नहीं है कि गिरगिट की तरह रंग कौन बदलता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Sept 2026 11:17 PM IST

Tags

Next Story