राज्यसभा चुनाव में हमने लड़ना पसंद किया, कुछ लोग धोखा नहीं दिए होते तो हमारी जीत तय थी तेजस्वी यादव

राज्यसभा चुनाव में हमने लड़ना पसंद किया, कुछ लोग धोखा नहीं दिए होते तो हमारी जीत तय थी तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी की हार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दावे के साथ कहा कि अगर कुछ लोग धोखा नहीं दिए होते तो हमारी जीत तय थी।

पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी की हार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दावे के साथ कहा कि अगर कुछ लोग धोखा नहीं दिए होते तो हमारी जीत तय थी।

उन्होंने चुनाव परिणाम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन के पास शुरुआत में मजबूत बढ़त थी। पहले से ही तय था कि पांचवें प्रत्याशी के लिए हमारे पास छह और एनडीए के पास तीन वोट कम थे। इसके बाद भी हमने लड़ना पसंद किया, न कि उनके सामने झुकना। उनकी जो विचारधारा है उससे हमेशा हम लड़ना पसंद करेंगे।

तेजस्‍वी यादव ने कहा कि इसके बाद हमने एआईएमआईएम और बसपा से समर्थन और सहयोग प्राप्त कर लिया था और छह की संख्या पूरी कर ली थी। उन्होंने 'हॉर्स ट्रेडिंग' की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा का 'चाल, चरित्र और चेहरा' हमेशा से ही छल, कपट, धनबल और मशीन तंत्र, सत्ता तंत्र का दुरुपयोग का रहा है। आज सुनने में आया है कि यह केवल बिहार में ही नहीं, कई राज्यों में ऐसा किया गया है।

बता दें कि बिहार में राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांचों प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। सोमवार शाम मतगणना के बाद एनडीए के सभी उम्मीदवारों नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम को विजयी घोषित किया गया।

बताया गया कि एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार को द्वितीय वरीयता के आधार पर जीत मिली है, लेकिन उन्होंने सबसे अधिक मत प्राप्त किया। चुनाव में महागठबंधन की ओर से राजद ने अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा था और जिसके बाद पांचवीं सीट को लेकर पेंच फंस गया था। राज्यसभा चुनाव के कारण बिहार की राजनीति में कई बड़े बदलाव होना तय है। नीतीश कुमार के ऊपरी सदन में जाने से राज्य का मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 10:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story