रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 के साथ 27 मार्च को भी अवकाश

रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 के साथ 27 मार्च को भी अवकाश
रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए 27 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया है। पहले से 26 मार्च को छुट्टी तय थी, अब लगातार दो दिन का अवकाश रहेगा।

लखनऊ, 25 मार्च (आईएएनएस)। रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए 27 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया है। पहले से 26 मार्च को छुट्टी तय थी, अब लगातार दो दिन का अवकाश रहेगा।

सरकार ने यह फैसला मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और जनभावना को ध्यान में रखते हुए लिया है। प्रशासन का मानना है कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं, ऐसे में अतिरिक्त अवकाश से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था और परंपरा के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय आम लोगों की भावनाओं का सम्मान करने और त्योहार को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित तरीके से मनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

अब प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर लगातार दो दिन की छुट्टी रहेगी, जिससे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकेंगे।

बता दें कि रामनवमी के मौके पर यूपी के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखती है। खासकर अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से ही लगातार हर साल भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर साल अयोध्या में राम मंदिर और आसपास के मंदिरों के दर्शन के लिए 4-5 करोड़ लोगों की भीड़ पहुंचती है।

ऐसे में रामनवमी के मौके पर अधिक संख्या में भक्तों की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है। भक्तों की भीड़ और सुरक्षा के लिहाज से ही प्रशासन और मंदिर प्रशासन मिलकर भक्तों के सुलभ दर्शन की योजना बना रहे हैं और यही वजह है कि एक दिन का अतिरिक्त अवकाश का ऐलान किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले साल अयोध्या में रामनवमी के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए थे और भीड़ को संभालने के लिए व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्थ थी। इस बार भी पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए पहले से ही कमर कस ली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story