रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले, बोले-'अब स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार'

रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले, बोले-अब स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक बड़े रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पास जमीन खरीदने के बाद अब इस डील को लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। रणबीर कपूर के इस निवेश से गांव वालों में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि अभिनेता के यहां जमीन खरीदने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक बड़े रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पास जमीन खरीदने के बाद अब इस डील को लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। रणबीर कपूर के इस निवेश से गांव वालों में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि अभिनेता के यहां जमीन खरीदने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

आईएएनएस से बात करते हुए गांव वालों ने कहा, "अगर रणबीर कपूर इस जमीन पर घर, फार्म हाउस, होटल या किसी तरह का अन्य निर्माण करते हैं तो इससे आसपास के लोगों को काम मिल सकता है। निर्माण कार्य शुरू होने से मजदूरों, स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों को सीधा फायदा होगा। इसके अलावा, अगर भविष्य में यहां किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि शुरू होती है तो गांव के युवाओं के लिए भी रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं।"

स्थानीय लोगों ने कहा, ''गांव के कई लोग रोजगार की तलाश में दूसरे शहरों में जाने को मजबूर होते हैं। ऐसे में अगर रणबीर कपूर की जमीन पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट तैयार होता है तो बाहर गए कई लोग वापस अपने गांव लौटकर काम कर सकेंगे।''

सीआरई मैट्रिक्स के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, रणबीर कपूर ने पुणे के मुलशी तालुका के पिंपरी गांव में आपस में जुड़ी हुई चार जमीन खरीदी हैं। यह पूरी डील 30 अप्रैल 2026 को रजिस्टर्ड हुई। इन चारों प्लॉट का कुल क्षेत्रफल करीब 1,04,000 वर्ग मीटर, यानी लगभग 25.7 एकड़ है।

दस्तावेजों में दर्ज जानकारी के मुताबिक, सबसे बड़ा प्लॉट 43,800 वर्ग मीटर का है, जिसे 7.07 करोड़ रुपए में खरीदा गया। इसके अलावा, 29,900 वर्ग मीटर का दूसरा प्लॉट 4.62 करोड़ रुपए में खरीदा गया। तीसरे प्लॉट का क्षेत्रफल 21,400 वर्ग मीटर है, जिसकी कीमत 3.31 करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं, सबसे छोटा 8,900 वर्ग मीटर का प्लॉट 1.39 करोड़ रुपए में खरीदा गया। चारों प्लॉट एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

इस पर रणबीर कपूर ने 82.13 लाख रुपए का स्टाम्प शुल्क भी चुकाया है। हालांकि, इस पूरी डील को लेकर अब तक रणबीर कपूर या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि इससे पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में भी जमीन खरीदी थी। अभिनेता ने 'द सरयू' नाम के प्रीमियम प्रोजेक्ट में लगभग 3.31 करोड़ रुपए का प्लॉट लिया था। करीब 2,134 वर्ग फुट का यह प्लॉट सरयू नदी के किनारे विकसित हो रही 75 एकड़ की टाउनशिप का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाओं के साथ क्लबहाउस और कई लाइफस्टाइल सुविधाएं जैसी योजनाएं भी शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 July 2026 1:58 PM IST

Tags

Next Story