दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुद्ध विहार-कंझावला रोड पर गुरुवार को सड़क हादसे में तेज गति से आ रहे लोडेड डंपर ने एक महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक घटना वाहन छोड़कर फरार हो गया।

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुद्ध विहार-कंझावला रोड पर गुरुवार को सड़क हादसे में तेज गति से आ रहे लोडेड डंपर ने एक महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक घटना वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही अमन विहार थाना पुलिस और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्त प्रियंका के रूप में हुई, जो दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली थीं।

शव को सड़क से हटाने के बाद पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया। अमन विहार पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह दर्दनाक हादसा ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ही सिंघु बॉर्डर के पास ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक नियंत्रित कर रहे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी।

पिछले सप्ताह भी दिल्ली में एक हिट एंड रन मामले ने लोगों को झकझोर दिया था। दिल्ली पुलिस ने मर्सिडीज कार के चालक को गिरफ्तार किया था, जिसने 5 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास आउटर रिंग रोड पर एक स्कूटी सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया था।

यह हादसा जीटीके बाईपास पर आईएसबीटी की ओर जाने वाले मार्ग पर फुटओवर ब्रिज के पास हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपक (29) के रूप में हुई, जो दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के निवासी थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पीसीआर कॉल के जरिए जानकारी मिली कि एक मर्सिडीज कार ने स्कूटी को टक्कर मारी थी और चालक मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने वाहन का पता लगाया और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत वाहन मालिक को नोटिस जारी किया। जांच में सामने आया कि हादसे के समय अंश प्रताप सिंह कार चला रहा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 July 2026 1:58 PM IST

Tags

Next Story