रांचीः पुलिसकर्मी और छात्र भिड़े, पथराव और लाठीचार्ज, विधानसभा के मुहाने तक पहुंचे हजारों आंदोलनकारी

रांचीः पुलिसकर्मी और छात्र भिड़े, पथराव और लाठीचार्ज, विधानसभा के मुहाने तक पहुंचे हजारों आंदोलनकारी
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को विधानसभा के मुहाने तक पहुंच गया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। उग्र हुए छात्रों के एक समूह ने जहां पथराव किया, वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस भिड़ंत कई छात्रों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। एक घायल पुलिसकर्मी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी और उसके सिर से खून बहने लगा।

रांची, 10 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को विधानसभा के मुहाने तक पहुंच गया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। उग्र हुए छात्रों के एक समूह ने जहां पथराव किया, वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस भिड़ंत कई छात्रों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। एक घायल पुलिसकर्मी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी और उसके सिर से खून बहने लगा।

जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे प्रदर्शन कर रहे छात्रों का एक समूह अचानक उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर पत्थर और जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते पथराव होने लगा। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।

इससे पहले छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। पानी की तेज बौछार के बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र खेतों और कच्चे रास्तों से होते हुए विधानसभा के काफी करीब पहुंच गए।

सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ छात्रों का मार्च दोपहर दो बजे आगे बढ़ते-बढ़ते विधानसभा से 200 मीटर पहले आकर थम गया। जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने छात्रों से बातचीत की। उनके समझाने के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। कुछ छात्र सड़क के किनारे भी बैठे हैं।

आंदोलनकारी छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सहित विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी। इसके बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का फैसला किया था।

फिलहाल हजारों छात्र विधानसभा से करीब 200 मीटर पहले सड़क पर बैठे हैं और नारेबाजी जारी है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बना हुआ है। प्रशासन की कोशिश छात्रों को विधानसभा परिसर की ओर आगे बढ़ने से रोकने की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2026 3:06 PM IST

Tags

Next Story