रिजिजू के ‘भारत विरोधी साजिश’ वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, उदित राज बोले-हमारी लड़ाई देश को बचाने का प्रयास

रिजिजू के ‘भारत विरोधी साजिश’ वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, उदित राज बोले-हमारी लड़ाई देश को बचाने का प्रयास
कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के एसआईआर को लेकर दिए बयान पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भारत को बचाने का एक प्रयास है। लोकतंत्र इसी से बचेगा। दरअसल रिजिजू ने कहा है कि एसआईआर का विरोध भारत विरोधी तत्वों की साजिश का हिस्सा है।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के एसआईआर को लेकर दिए बयान पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भारत को बचाने का एक प्रयास है। लोकतंत्र इसी से बचेगा। दरअसल रिजिजू ने कहा है कि एसआईआर का विरोध भारत विरोधी तत्वों की साजिश का हिस्सा है।

उदित राज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यदि लोकतंत्र नहीं रहेगा तो क्या मिट्टी और हवा से देश चलेगा? इंसान की आजादी, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और उसका अस्तित्व अधिक जरूरी होता है।

मणिशंकर अय्यर के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान पर उदित राज ने कहा कि इस बारे में मणिशंकर अय्यर से जवाब लेना चाहिए। मैं इसका जवाब क्यों दूं? हम कांग्रेस पार्टी से हैं। आपको उनसे ही उनके बयान पर जवाब देने के लिए कहना चाहिए। अय्यर ने कहा है कि भारत में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस तो है, लेकिन बातचीत की पहल करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दोनों देश पड़ोसी हैं, तो आपसी मतभेदों को संवाद के जरिए सुलझाने और रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश क्यों नहीं की जा सकती।

सीईसी के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और चुनाव आयोग को नोटिस जारी करने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि नोटिस जारी किया गया है और आगे भी सुनवाई होगी। दिल्ली दंगों का मामला भी अब हाईकोर्ट के सामने आया है। उस समय, क्या पुलिस ने कोई कार्रवाई की या न्यायपालिका ने भाजपा-संघ के लोगों द्वारा दिए गए नफरत भरे भाषणों पर संज्ञान लिया? हम समझ सकते हैं कि न्यायपालिका भी दबाव में है। हालांकि ऐसे हालात में दो जजों ने बहुत अच्छा काम किया है। वे खुलकर लोकतंत्र के समर्थन में सामने आए हैं। यह अच्छी बात है कि लोग अब भी जागरूक हैं। जस्टिस भुइयां ने कहा कि किसी का वोट देने का अधिकार छीना नहीं जा सकता। रिटायर्ड जस्टिस नरीमन ने कहा कि बंगाल में 90 लाख वोटरों को वोट देने से रोका गया।

इसी बीच, कांग्रेस नेता ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईसी और केंद्र को भेजे नोटिस पर कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि हमारे नेता राहुल गांधी ने जो सवाल उठाया था, वह अब सामने आ रहा है और हर कोई उसका समर्थन कर रहा है, क्योंकि हमने सबूत और साक्ष्य दिए हैं। यहां तक कि चुनाव आयोग के ऑफिस के अंदर से भी इस पर सवाल उठाए गए हैं। अब यह देश के अंदर का सवाल बन गया है। लोग सवाल पूछ रहे हैं। सिर्फ राजनीतिक दल, सिर्फ इंडिया गठबंधन के सहयोगी ही नहीं, बल्कि जज, कानूनी विशेषज्ञ, प्रोफेसर, डॉक्टर, सभी प्रोफेशनल्स और छात्र भी यह सवाल उठा रहे हैं। इसलिए हमारा मानना है कि सीईसी को जल्द से जल्द इस्तीफा देना चाहिए और हम आज भी इसी बात पर कायम हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को कमजोर करने का काम करती है। किरेन रिजिजू को देखना चाहिए कि देश को कहां ले जाकर खड़ा कर दिया, देश को तबाह कर दिया। इनके पास न कोई विदेश नीति है, न आर्थिक नीति है, न रोजगार नीति है, न किसान नीति है। यह लोग देश के लिए अभिषाप बन गए। देश को हर मोर्चे पर फेल किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Oct 2026 7:59 PM IST

Tags

Next Story