सबा पटौदी ने शेयर की परिवार की 'अनमोल विरासत', माता-पिता को बताया अपनी जिंदगी का लीजेंड

सबा पटौदी ने शेयर की परिवार की अनमोल विरासत, माता-पिता को बताया अपनी जिंदगी का लीजेंड
पटौदी खानदान की बड़ी बेटी और अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। पटौदी खानदान की बड़ी बेटी और अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

सोमवार को सबा ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इसमें मंसूर अली खान, शर्मिला टैगोर, सैफ की शादी समेत परिवार के खुशी के पल शामिल हैं। सबा ने लिखा, "प्यार से सजी यादें। मेरा घर परिवार, शादियों, दोस्तों, बच्चों और खूबसूरत यादों की तस्वीरों से भरा पड़ा है। यह मेरे घर के एक खास कोने की छोटी सी झलक है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और शुक्रगुजार महसूस करती हूं।"

सबा ने माता-पिता की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मम्मी-पापा मेरे लिए लीजेंड हैं, और मुझे गर्व है कि दोनों का प्यार और गुण मुझे मिले हैं। मैं अपनी मां जैसी हूं और अब्बा (पिता) से भी बहुत कुछ सीखने को मिला है।"

सबा ने भाई-बहनों के बारे में भी बात करते हुए उन्हें सबसे बड़ा सपोर्ट बताया। उन्होंने लिखा, "मेरे भाई-बहन मेरे सबसे बड़े सपोर्टर और अच्छे दोस्त हैं। हम एक-दूसरे को कभी-कभी परेशान भी करते हैं, लेकिन यही भाई-बहन का सच्चा प्यार है। मैं इसे कभी बदलना नहीं चाहूंगी।"

उन्होंने खास तौर पर करीना कपूर खान और कुणाल कपूर का जिक्र किया। सबा ने लिखा, "बेबो और कुणाल… आप दोनों से बहुत प्यार। एक बहन जो हमेशा मेरे साथ खड़ी रही और एक भाई जो हमेशा मेरा साथ देता है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इसके लिए आप दोनों का शुक्रिया।"

सबा ने अपने बच्चों को भी याद किया। सबा ने लिखा, "मेरे बच्चों की तस्वीरें जो मैंने यहां पोस्ट नहीं की है, आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। सारा, इग्गी, टिम, इन्नी और जेहजान, आप सभी बहुत खास रहो।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 5:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story