शार्दुल ठाकुर डरने वाले गेंदबाज नहीं, इरफान पठान ने की एमआई के गेंदबाज की तारीफ

शार्दुल ठाकुर डरने वाले गेंदबाज नहीं, इरफान पठान ने की एमआई के गेंदबाज की तारीफ
आईपीएल 2026 में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हरा दिया। हाईस्कोरिंग रहे इस मुकाबले में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा और मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने शार्दुल ठाकुर की जमकर तारीफ की है।

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हरा दिया। हाईस्कोरिंग रहे इस मुकाबले में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा और मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने शार्दुल ठाकुर की जमकर तारीफ की है।

इरफान पठान ने कहा कि बल्लेबाज चाहे जितना भी आक्रामक हो जाए शार्दुल ठाकुर घबराने वाले गेंदबाजों में नहीं हैं।

जियोहॉटस्टार पर पठान ने कहा, "वह ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो घबरा जाएं, भले ही बल्लेबाज उन पर हमला कर रहे हों। वह लगातार आप पर दबाव बनाते रहते हैं। उनकी सबसे खास बात यह है कि वह अपनी विविधता का इस्तेमाल कैसे करते हैं। हर बार जब वह अपना रन-अप शुरू करते हैं, तो वह पहले से ही अपनी ग्रिप बदल रहे होते—चाहे वह धीमी गेंद के लिए हो या क्रॉस-सीम के लिए।"

पठान ने कहा, "वह हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। वह बल्लेबाज को बड़े शॉट लगाने के लिए उकसाते हैं और इसी में उन्हें मजा आता है। उनके पास बहुत ज्यादा गति या स्विंग नहीं है, लेकिन वह अपनी विविधता और प्रयोगों के दम पर लगातार विकेट लेते रहते हैं।"

2015 से आईपीएल खेल रहे शार्दुल ठाकुर पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए खेलने उतरे थे और पहले ही मैच में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। शार्दुल ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के बाद शार्दुल ने रविवार को कहा, "मुंबई के लिए खेलना अपने आप में बहुत खास है। 2010 में मैं एक नेट बॉलर था। आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मैं अपनी घरेलू टीम, मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हूं। अगर मैं यहीं बना रहता हूं, तो मुझे सचमुच बहुत खुशी होगी। मैनेजमेंट से मुझे जितना समर्थन मिला है, वह वाकई कमाल का है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story