सांगली में डबल मर्डर से सनसनी, दरवाजे पर कूड़ा फेंकने को लेकर पति-पत्नी की मौत

सांगली में डबल मर्डर से सनसनी, दरवाजे पर कूड़ा फेंकने को लेकर पति-पत्नी की मौत
महाराष्ट्र से डबल मर्डर की एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सांगली जिले को एक बार फिर हिलाकर रख दिया है। दरअसल, कुपवाड़ा में दरवाजे पर कचरा फेंकने की वजह से शुरू हुआ झगड़ा सीधे डबल मर्डर तक पहुंच गया है।

पुणे, 18 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र से डबल मर्डर की एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सांगली जिले को एक बार फिर हिलाकर रख दिया है। दरअसल, कुपवाड़ा में दरवाजे पर कचरा फेंकने की वजह से शुरू हुआ झगड़ा सीधे डबल मर्डर तक पहुंच गया है।

इस मामले में पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और अब गंभीर रूप से घायल पति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिससे पूरे जिले में खलबली मच गई है। पुलिस ने इस मामले के संदिग्ध आरोपी फरीद अब्दुल शेख को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब गुस्साए रिश्तेदार और नागरिक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह पूरा विवाद सांगली के कुपवाड़ इलाके में पड़ोसियों के बीच दरवाजे पर कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि फरीद अब्दुल शेख पर मनीषा मोहन केसरकर और उनके पति मोहन केसरकर पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।

हमले में मनीषा केसरकर की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोहन केसरकर का मिराज सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान मोहन केसरकर की भी मौत हो गई। इस वजह से कुपवाड़ा का यह मामला अब डबल मर्डर केस में बदल गया है, क्योंकि पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मिराज सरकारी अस्पताल में रिश्तेदारों और नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना से इलाके में गुस्से का माहौल है और रिश्तेदार मांग कर रहे हैं कि संदिग्ध आरोपियों पर बिना किसी देरी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और मौत की सजा समेत सख्त से सख्त सजा दी जाए।

बता दें कि यह घटना बीते शनिवार की है, जहां कुपवाड़ा की श्याम नगर शांति कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय मोहन नागप्पा केसरेकर एवं उनकी 35 वर्षीय पत्नी मनीषा मोहन केसरेकर और बगल में रहने वाले, मूलरूप से वानलेसवाड़ी के रहने वाले फरीद अब्दुल शेख के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर बहस हो गई। जब बहस बढ़ गई तो फरीद शेख ने पति-पत्नी मनीषा केसरेकर और मोहन केसरेकर पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Aug 2026 7:12 PM IST

Tags

Next Story