संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग

संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग
लोकसभा में पीएम मोदी के बयान पर एआईसीसी महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने आज ताजा हालात को लेकर देश को अवगत कराया है। उन्होंने ज्यादा नई बातें नहीं कही हैं। हमने चर्चा के लिए जो नोटिस किया है, उस पर चर्चा होनी चाहिए। सबके पक्ष सामने आने चाहिए।

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में पीएम मोदी के बयान पर एआईसीसी महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने आज ताजा हालात को लेकर देश को अवगत कराया है। उन्होंने ज्यादा नई बातें नहीं कही हैं। हमने चर्चा के लिए जो नोटिस किया है, उस पर चर्चा होनी चाहिए। सबके पक्ष सामने आने चाहिए।

संसद में पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे ने कहा कि हमने चर्चा की मांग की थी। रूलिंग पार्टी हमें चर्चा का अवसर नहीं दे रही है। प्रधानमंत्री ने पढ़कर बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बयान जमीनी स्तर से काफी डिस्कनेक्ट था। एलपीजी की कमी है। एलपीजी को लेकर कैसे डील करने वाले हैं, उसके बारे में नहीं बताया। किसानों के हजारों टन फल होर्मुज स्ट्रेट में अटके हुए हैं। किसान बड़े संकट में हैं।

संसद में पीएम मोदी के बयान को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री को इतना वक्त लग गया। कितनी चीजों पर पर्दादारी होगी? ईरान के स्कूल पर हमला किया गया। इस पर हमने कुछ नहीं बोला। नाम तक लेना उचित नहीं समझा। पैनिक के लिए विपक्ष को दोष दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आज तो आप स्वीकार कर रहे हैं। ये पहले होना चाहिए था।

पीएम मोदी के संसद में बयान पर भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पश्चिम एशिया के संकट को लेकर हरदीप पुरी और विदेश मंत्री जयशंकर ने समय-समय पर वक्तव्य रखे थे। आज पीएम मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट पर भारत की भूमिका और समसामयिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने उर्जा संकट को दूर करने के लिए विकल्प की तलाश की।

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक डिप्लोमेसी की बात है भारत की भूमिका स्पष्ट है। शुरुआत से ही हमने इस संघर्ष को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। मैंने खुद भी पश्चिम एशिया के सभी संबंधित नेताओं से बातचीत की है। मैंने सभी से तनाव को कम करने और इस संघर्ष के खत्म करने का आग्रह किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 6:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story