संयज राउत का दावा, एलपीजी सिलेंडर की है किल्लत और आगे भी बनी रहेगी

संयज राउत का दावा, एलपीजी सिलेंडर की है किल्लत और आगे भी बनी रहेगी
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि मौजूदा समय में देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत है और आगे भी रहेगी।

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि मौजूदा समय में देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत है और आगे भी रहेगी।

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग मेहरबानी करके सरकार के किसी भी दावे पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करें। सच्चाई यह है कि इस देश में मौजूदा समय में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बरकरार है और इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अफसोस की बात है कि सरकार का इस पर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि हमें यहां पर एक बात समझनी होगी कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर किसी का भी जोर नहीं है। इसे हम अपने दम पर नहीं बदल सकते हैं। हमारी सरकार से यही अपील है कि वो इसे लेकर लोगों के बीच में किसी भी प्रकार का झूठा बयान न दें। उन्हें गुमराह करने की कोशिश नहीं करें क्योंकि इससे स्थिति कुल मिलाकर चुनौतीपूर्ण होगी।

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में पाकिस्तान में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके इतर, कई अन्य देशों में भी इसी तरह की स्थिति पैदा हो रही हैं। ऐसी स्थिति में अगर हमारे देश में भी इसी तरह की स्थिति पैदा होती है, तो ऐसे में सरकार को सामने आकर लोगों को अवगत कराना चाहिए। उन्हें इसके बारे में सचेत करना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो।

इसके अलावा, संजय राउत ने भाजपा के उन आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें यह कहा जा रहा है कि विपक्ष एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर लोगों के बीच में अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है।

संजय राउत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर विपक्ष अफवाह फैला रहा है, तो मेरा सीधा-सा सवाल है कि आखिर ऐसी स्थिति में क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में जाकर लोगों से यह वादा कर रहे हैं कि उन्हें दो-दो सिलेंडर दिया जाएगा। इसे लेकर भी पूरी तस्वीर साफ होनी चाहिए। अफसोस की बात है कि इसे लेकर किसी भी प्रकार की बात नहीं कही जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस तरह के वादे केरल में कर रहे हैं क्योंकि वहां पर भी लोगों के बीच में यह डर बना हुआ है कि आने वाले दिनों में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पैदा हो सकती है। अगर इस तरह की स्थिति पैदा हुई, तो लोगों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 3:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story