सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज सरयू की यह दुर्दशा अवधेश प्रसाद

सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज सरयू की यह दुर्दशा अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने सरयू नदी की दुर्दशा पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि आज की तारीख में हमारी सरयू मां का अस्तित्व खतरे में है। आज यह गोंडा की तरफ जा चुकी है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज सरयू में पानी का स्तर कम हो चुका है।

लखनऊ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने सरयू नदी की दुर्दशा पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि आज की तारीख में हमारी सरयू मां का अस्तित्व खतरे में है। आज यह गोंडा की तरफ जा चुकी है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज सरयू में पानी का स्तर कम हो चुका है।

उन्होंने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज आप राम की पैड़ी में चल जाओ, वहां पर एक बूंद पानी तक नहीं है। हैंडपंप से पानी निकालकर राम की पैड़ी में डाला जा रहा है, और यह सब भाजपा की नीतियों की वजह से हो रहा है। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि यह सरकार झूठे वादे करती है, जिनका सत्यता से कोई सरोकार नहीं है। इस सरकार का जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं रहा है।

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सरयू नदी का नाम हमारे पुराणों में सरयू करके लिखा हुआ है। हम सरकार से मांग करेंगे कि इसका नाम घाघरा से बदलकर सरयू कर दिया जाए। अगर यह सरकार ऐसी नहीं करेगी, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तो सिर्फ 24 घंटे के भीतर इस नदी का नाम सरयू रखा जाएगा। हमारी सरकार सत्ता में आने के बाद ना सिर्फ इस नदी का नाम बदलेगी, बल्कि इसकी अहमियत के ग्राफ को भी बढ़ाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में सरयू नदी की धारा गोंडा तक पहुंच चुकी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इसकी धारा को अयोध्या तक मोड़ा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

इसके अलावा, उन्होंने अयोध्या में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं एक बार नहीं, बल्कि कई बार मुद्दे को उठा चुका हूं। मैं संसद में इस बात का जिक्र कर चुका हूं कि कैसे अयोध्या में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। उनकी जमीन छीनी गई। इस तरह के कई कुत्सित प्रयास किए गए। मैं इस मुद्दे का जिक्र कई बार संसद में कर चुका हूं। मैं आगे भी इस मुद्दे को उठाऊंगा। मैं इस संबंध में अपने नेता अखिलेश यादव से भी बात करूंगा। मैं इसके बारे में देश के लोगों को भी बताऊंगा। ये लोग अयोध्या की मर्यादा को भी तोड़ने का काम कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Feb 2026 4:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story