सरकार महिला आरक्षण को बहाने के रूप में इस्तेमाल कर रही अधीर रंजन चौधरी

सरकार महिला आरक्षण को बहाने के रूप में इस्तेमाल कर रही  अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर बहाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार विधेयक पारित करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए विपक्षी दलों को लुभाने और विभाजित करने का प्रयास कर रही है।

मुर्शिदाबाद, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर महिला आरक्षण को लेकर बहाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार विधेयक पारित करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए विपक्षी दलों को लुभाने और विभाजित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जानते हैं कि इस बिल को पारित करने के लिए सिर्फ महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दे का जिक्र एक बहाने के रूप में किया जा रहा है। अगर इन लोगों को वाकई में महिला सशक्तीकरण की चिंता है, तो क्यों नहीं ये लोग आगे कदम बढ़ाते हुए लोकसभा में 33 फीसदी हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करते हैं। अगर यह ऐसा करेंगे, तो निश्चित तौर पर धरातल पर महिला सशक्तीकरण के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

चौधरी ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि आखिर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिलाने की दिशा में कदम आगे क्यों नहीं बढ़ा रहे हैं? इनकी मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह लोग सिर्फ महिला आरक्षण जैसे मुद्दों का जिक्र राजनीतिक फायदा प्राप्त करने के लिए कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रिजिजू इस बात को भलीभांति जानते हैं कि उनके लिए महिला आरक्षण से जुड़े विधयेक को पारित कराना आसान नहीं है। इसे पारित कराने की दिशा में अनेक रोड़ें हैं। इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह लोग अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें गुमराह और फुसलाने में लगे हैं। ऐसा करके यह लोग पूरी राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, इन लोगों को किसी भी प्रकार का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने वाला है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों को संसद में संख्या की आवश्यकता है। मौजूदा समय में इन लोगों के पास दो तिहाई संख्या नहीं है। इसी को देखते हुए ये लोग अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संख्याबल को प्राप्त करने के लिए यह लोग हर प्रकार की कोशिश कर रहे हैं। मेरा यही सुझाव रहेगा कि राहुल गांधी के बारे में इधर-उधर की बातें करने से कोई फायदा होने वाला नहीं है। उनके लिए यही सही रहेगा कि वो अपने काम में लगे रहें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 11:27 PM IST

Tags

Next Story