सरकारी अस्पताल में भर्ती जूनियर रेजिडेंट के 25 पदों पर आवेदन जारी, फॉर्म भरने के लिए बस कुछ घंटे बाकी

सरकारी अस्पताल में भर्ती जूनियर रेजिडेंट के 25 पदों पर आवेदन जारी, फॉर्म भरने के लिए बस कुछ घंटे बाकी
मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी हॉस्पिटल में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (बीएसएएमसीएच) ने जूनियर रेजिडेंट (जेएस-एमबीबीएस) के कुल 25 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर वैकेंसी निकाली है।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी हॉस्पिटल में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (बीएसएएमसीएच) ने जूनियर रेजिडेंट (जेएस-एमबीबीएस) के कुल 25 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर वैकेंसी निकाली है।

बीएसएएमसीएच की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के दोपहर 2.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान/विश्वविद्यालय या समकक्ष विदेशी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास 17 अप्रैल, 2024 से 17 अप्रैल, 2026 तक की अवधि में एक वर्ष की इंटर्नशिप पूरी की होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 17 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, स्क्रीनिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी दिल्ली सरकार द्वारा अपनाए गए 7वें सीपीसी दिशानिर्देशों के अनुसार होगी।

इंटरव्यू का आयोजन 20 -21 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे के बीच 'चिकित्सा निदेशक कार्यालय, डॉ बीएसए अस्पताल, सेक्टर-6, रोहिणी, दिल्ली-110085' पते पर किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार के साथ-साथ पंजीकरण टिकट और मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और भरे हुए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीएसएएमसीएच की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन करें। इसी के साथ आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिए केंद्र पर अपने साथ ले जाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 6:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story