सरकारी बैंक में असिस्टेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर की भर्ती, लिखित परीक्षा के बिना होगा चयन

सरकारी बैंक में असिस्टेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर की भर्ती, लिखित परीक्षा के बिना होगा चयन
सरकारी बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (एचबीसीएचआरसी), मुजफ्फरपुर ने असिस्टेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

मुजफ्फरपुर, 20 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (एचबीसीएचआरसी), मुजफ्फरपुर ने असिस्टेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एचबीसीएचआरसी की ओर से जारी पद के लिए ऑनलाइन मोड में दिए गए आधिकारिक ईमेल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल के दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अप्लाई कर दें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस या बीडीएस, पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री अस्पताल/स्वास्थ्य सेवा प्रशासन में एमडी या डीएनबी, या अस्पताल/स्वास्थ्य सेवा प्रशासन/प्रबंधन में एमएचए या एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 7 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा सिर्फ इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार की सैलरी 1,32,000 रुपए प्रति महीने होगी।

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आजोजन 7 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच निर्धारित केंद्र 'होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर, उमानगर, मुजफ्फरपुर (बिहार) - 842004' पर होगा। ऐसे में इंटरव्यू में पहुंचने वाले सभी अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचबीसीएचआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में दिए आधिकारिक ईमेल पर मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 March 2026 10:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story