अहमदाबाद सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज से लाखों लोग को मिली सुगम कनेक्टिविटी

अहमदाबाद  सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज से लाखों लोग को मिली सुगम कनेक्टिविटी
अहमदाबाद को सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिलने से शहर के पश्चिमी इलाके में लाखों लोगों को सुगम कनेक्टिविटी मिली है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश की सरकार का इस ब्रिज के लिए आभार जताया है।

अहमदाबाद, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद को सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिलने से शहर के पश्चिमी इलाके में लाखों लोगों को सुगम कनेक्टिविटी मिली है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश की सरकार का इस ब्रिज के लिए आभार जताया है।

अहमदाबाद के घाटलोडिया क्षेत्र में सताधार जंक्शन पर नवनिर्मित फोरलेन फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात से शहर के पश्चिमी इलाके में लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है।

29 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नारनपुरा से साइंस सिटी जाने वाले व्यस्ततम मार्ग पर बने सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया था। करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस ब्रिज की लंबाई 936 मीटर और चौड़ाई 16.60 मीटर है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से जहां लोगों का आवागमन आसान हो गया है, वहीं उनके समय और ईंधन की भी बचत हो रही है।

स्थानीय निवासी विशाल उपाध्याय ने कहा कि इससे बहुत लाभ हो रहा है। समय की बचत भी हो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सताधार जंक्शन पर फ्लाईओवर बनाने का सुझाव दिया था, और राज्य सरकार ने इसके लिए ‘स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना' के अंतर्गत अनुदान आवंटित किया था। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा रिकॉर्ड समय में सताधार फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोग बेहद खुश हैं।

किरीटभाई बारोट ने कहा कि इस ब्रिज के बनने से काफी लाभ हो रहा है। स्थानीय लोगों के लिए यह आशीर्वाद है। सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं।

हार्दिक शाह ने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छा कार्य किया है, जाम की समस्या से छुटकारा मिला है, सरकार धन्यवाद की पात्र है। समय की काफी बचत हो रही है। लोगों को काफी लाभ हो रहा है।

सताधार फ्लाईओवर ब्रिज को अहमदाबाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

शहर के इस व्यस्ततम मार्ग से प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख लोग गुजरते हैं। जाहिर है कि इस फ्लाईओवर के शुरू होने से घाटलोडिया, सोला, पावापुरी, थलतेज और चाणक्यपुरी समेत आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की दिक्कतें कम हुई हैं, साथ ही लाखों लोगों को सुगम कनेक्टिविटी की सुविधा मिली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 4:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story