सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- रोकथाम नहीं, बाद में सिर्फ बयानबाजी

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- रोकथाम नहीं, बाद में सिर्फ बयानबाजी
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर बार भाजपा सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न देखने को मिलता है।

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर बार भाजपा सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न देखने को मिलता है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "हर बार भाजपा सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न - हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उनके बाद बयानबाजी होती है, कुछ छोटे अफसरों पर जिम्मेदारी मढ़ दी जाती है, और असली गुनहगार जवाबदेही मुक्त रहते हैं।"

उन्होंने सत्य निकेतन हादसे को अकेली त्रासदी नहीं बताया। राहुल ने कहा कि पिछले 4 महीनों में सैदुलाजाब में ऐसी ही त्रासदी में 6 लोगों की मौत हुई, हौज रानी में आग ने 22 जानें ले लीं। हर बार जिंदगियां, सपने और अरमान मलबे में दबते हैं और हर बार कार्रवाई गायब रहती है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "और, जवाबदेही मांगने पर प्रधानमंत्री खुद आपको 'दिमागी नक्सल, नाराज फूफा' जैसे अपमानजनक तमगे दे देते हैं। मकसद, सवाल पूछने वालों को शर्मिंदा करो, बदनाम करो और चुप करा दो।"

उन्होंने आगे लिखा, "12 साल में ये सरकार दुनिया भर की बातें कर के आपको गोल-गोल घुमाती रही, लेकिन मुद्दे की बात नहीं की। दिल्ली में 'ट्रिपल इंजन' सरकार है, तो अब किस बात से लाचार है? लाचारी है नीयत की - क्योंकि जहां नीयत नहीं होती, वहां जवाबदेही भी नहीं होती। कोई जवाबदेही नहीं है।"

बता दें कि सत्य निकेतन में कोचिंग हब में एक इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 5 छात्र शामिल थे। इस घटना के बाद एमसीडी ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन विपक्ष इसे सिर्फ दिखावा बता रहा है और बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Sept 2026 7:08 PM IST

Tags

Next Story