स्काउट-लवप्रीत की नजदीकियों पर भड़के रोहित शेट्टी, दोनों को दी चेतावनी

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' को सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने इस 'वीकेंड का वार' में घरवालों की क्लास ली है। स्काउट, लव गिल और बुली गैंग समेत कई कंटेस्टेंट्स के मुद्दों पर भी बात की।
चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए प्रोमो में सलमान खान की जगह होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे रोहित शेट्टी ने लवप्रीत से स्काउट के साथ उनके बॉन्ड के बारे में पूछा। लवप्रीत ने कहा कि वह स्काउट को भाई मानती हैं।
वहीं, रोहित ने कहा कि बाहर से देखने पर उनका ये बर्ताव बिल्कुल गलत लग रहा है। रोहित शेट्टी ने लवप्रीत से कहा, "लवप्रीत गिल, जब स्काउट आपके पैरों, हाथों, गर्दन की मालिश करता है, तो यह टीवी पर देखने में सही नहीं लगता है। तुम स्काउट से पीठ की मालिश करने के लिए कहती हो, वो तुम्हारी पिंडलियों की मालिश कर रहा है। ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।"
इस पर स्काउट ने कहा, "ये तो मैं हर किसी के साथ करता हूं, माही दी ने भी मुझसे कहा था, मैंने उनके भी किया था।" रोहित ने जवाब दिया, "स्काउट! बाहर जो दिख रहा है, बाहर जो महसूस हो रहा है, मैं बस वही बता रहा हूं। ये बिल्कुल गलत लग रहा है।"
बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी नजर आ सकती हैं और घर के अंदर लव गिल और स्काउट के इस बॉन्ड पर अपनी बात रखती नजर आ सकती हैं।
दरअसल, स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। शुरुआत में दोनों ने खुद को भाई-बहन बताया था लेकिन शो के दौरान उनके बीच काफी कोजी पल देखे गए हैं। हाल ही में स्काउट द्वारा कंबल के अंदर लव गिल के पैरों की मसाज करने और लव द्वारा स्काउट को गले लगाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
