शादी की सालगिरह पर पति रवि दुबे की याद में इमोशनल हुईं लिलेट दुबे, शेयर की पुरानी तस्वीर
मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। 'जुबेदा,' 'कल हो ना हो' और 'चलते चलते' समेत कई फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री लिलेट दुबे ने शनिवार को अपनी शादी की सालगिरह पर अपने गुजरे हुए पति रवि दुबे को याद किया।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पति संग कुछ तस्वीर पोस्ट की,। इस तस्वीर में दोनों एक सुकून भरे पल में नजर आ रहे हैं, जिसमें लिलेट कैमरे की तरफ मुस्कुरा रही हैं और रवि उनके बगल में बैठे हैं।
लिलेट दुबे ने इस पोस्ट के जरिए करीब पांच दशक पहले शुरू हुए अपने रिश्ते पर एक इमोशनल नोट लिखा, "डार्लिंग रवि, एक और एनिवर्सरी आ गई। एक और जिंदगी की तस्वीर के साथ। लव यू और तुम्हारी बहुत याद आती है।"
अभिनेत्री की पोस्ट को फैंस और उनके करीबियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री दिव्या शेठ शाह ने लिखा, "रवि बहुत नेक इंसान थे। वे हमेशा मुझे सपोर्ट करते रहते थे।"
लिलेट दुबे और रवि दुबे कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते थे। 12 सितंबर 1978 को कपल ने शादी कर ली थी।
लिलेट दुबे अक्सर बताती रहती हैं कि रवि उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक बने थे और फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कई साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी की थी। इस कपल की दो बेटियां हैं, नेहा दुबे और इरा दुबे। दोनों ही थिएटर, फिल्मों और टीवी से जुड़ी हुई हैं।
अभिनेत्री के पति रवि दुबे मानसिंह होटल के महाप्रंबधक थे। रवि दुबे का निधन साल 2015 में अग्नाशय के कैंसर से हो गया था। उनके जाने के बाद लिलेट दुबे ने अकेले ही अपनी दोनों बेटियों को संभाला और अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को भी जारी रखा।
—आईएएनएस
एनएस/वीसी
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Sept 2026 1:25 PM IST












